एक्सप्लोरर

Caste Census: 'क्या पहलगाम हमले से ध्यान भटकाना चाहती है BJP?' जातीय जनगणना के फैसले पर AAP का सवाल

Caste Census News: केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है. AAP ने इस मुद्दे पर BJP पर निशाना साधा है. आप का कहना है कि बीजेपी इस मुद्दे को चुनावी टूल की तरह इस्तेमाल कर रही है.

AAP Reaction on Caste Survey: केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना कराए जाने की घोषणा पर आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. आम आदमी पार्टी  ने इस मुद्दे पर बीजेपी शासित केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही जातीय जनगणना की मांग करती रही है. यह बहुत गंभीर विषय है, लेकिन बीजेपी इसे चुनावी टूल की तरह इस्तेमाल कर रही है. 

आप का कहना है कि महिला आरक्षण पर भी खूब घोषणाएं की गई थीं, लेकिन आजतक कोई काम नहीं हुआ. वैसे ही जातीय जनगणना में भी कोई टाइम लाइन नहीं बताई गई. क्या यह घोषणा सिर्फ हेडलाइन मैनेजमेंट और बहस को बदलने का प्रयास है? सरकार को समझना पड़ेगा कि यह राजनीति एजेंडा नहीं, बल्कि समाज की जरूरत है. क्या बीजेपी पहलगाम में 27 लोगों की निर्मम हत्या और 250 किमी अंदर आकर आतंकियों द्वारा हमला करके भाग जाने के सवाल से बचने के लिए बहस को घुमा रही है?

AAP शुरू से ही जातीय गणना की पक्षधर
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि बुधवार को भारत सरकार ने देश भर में जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है. आम आदमी पार्टी शुरू से ही जातीय जनगणना कराने की पक्षधर रही है और इसकी मांग करती रही है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए. जातीय जनगणना बहुत ही गंभीर विषय है, लेकिन बीजेपी इसे चुनावी टूल की तरह इस्तेमाल कर रही है जो सही नहीं है. 

आज पूरा देश यह उम्मीद कर रहा था कि बीजेपी की केंद्र सरकार की तरफ से ऐलान होगा कि पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे और पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेकर आएंगे, लेकिन बीजेपी बहस बदलने की राजनीति कर रही है. 

क्या देश का ध्यान भटकाना चाहती है बीजेपी?
अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी जातीय जनगणना को गंभीरता से नहीं लेती है. एक लंबे समय से जातीय जनगणना कराने की मांग की जा रही है. बीजेपी को छोड़कर देश के सारे राजनीतिक दल जातीय जनगणना कराने की लगातार मांग कर रहे थे, लेकिन बीजेपी कोई जवाब नहीं देती थी. इसलिए सवाल उठता है कि क्या बीजेपी 27 लोगों की दर्दनाक हत्या से देश का ध्यान भटकाना चाहती है? क्या बीजेपी इस सवाल से भाग रही है कि बॉर्डर से 250 किलोमीटर अंदर आकर आंतकवादी घटना को अंजाम देकर कैसे गायब हो गए?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में AQI पहुंचा 300 पार, बढ़ रही ठंड और कोहरा, जानें मौसम अपडेट
दिल्ली में AQI पहुंचा 300 पार, बढ़ रही ठंड और कोहरा, जानें मौसम अपडेट
दिल्ली में होने वाले MCD चुनाव पर JDU का ऐलान, बता दिया आगे का प्लान
दिल्ली में होने वाले MCD चुनाव पर JDU का ऐलान, बता दिया आगे का प्लान
पटाखे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'ये तो मिसमैनेजमेंट...'
पटाखे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'ये तो मिसमैनेजमेंट है'
दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में जहर! कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में जहर! कई इलाकों में AQI 300 के पार

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget