एक्सप्लोरर

Noida: नोएडा एक्सप्रेसवे को जाम से बचाने ट्रैफिक पुलिस का प्लान, परी चौक जाने वाली बसों पर लगेगा ब्रेक!

Delhi NCR News: नोएडा एक्सप्रेसवे पर शाम के वक्त काफी ट्रैफिक रहता है और जाम की स्थिति बन जाती है. इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बसों के संचालन को लेकर कड़ा फैसला लिया है.

Delhi NCR News: परी चौक की ओर जाने वाले नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) पर शाम के व्यस्ततम समय में दो घंटे के लिए बसों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसकी घोषणा नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने की है. यह वैसी बसें होंगी जो दिल्ली से परी चौक की ओर आती हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे के बीच प्रतिबंध लगा रहेगा. हालांकि दिल्ली आने वाली दूसरे कैरिजवे पर आवागमन पर रोक नहीं रहेगी. अधिकारियों ने कहा कि बस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद शुक्रवार को यह फैसला किया गया.

बसों के कारण ट्रैफिक की गति हो जाती है धीमी
ट्रैफिक डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि यह प्रतिबंध केवल बसों पर लगाया गया है क्योंकि ट्रक पर सुबह सात से 11 बजे और शाम 5 से रात 10 बजे तक प्रतिबंध रहता है. उन्होंने कहा कि बस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि मुख्य रूप से उनकी वजह से ही ट्रैफिक की गति धीमी हो जाती है. 

बस मालिक इस फैसले से नाखुश
हालांकि इस फैसले पर बस के मालिकों ने सवाल उठाया है. उनका कहना है कि उनके वाहन एक बार में 40-50 लोगों को ढोते हैं. दिल्ली इंटरस्टेट बस ऑपरेटर संघ के महासचिव श्याम लाल घोला ने कहा कि हमने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया और हमें कहा गया है कि शाम 6.30 से 8.30 बजे तक बस ना चलाएं. हमारे पास विकल्प कम हैं और हमें इसका पालन करना होगा. वर्ना हमारी बसों को जब्त कर लिया जाएगा.

उन्होंने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बस किस तरह ट्रैफिक की गति धीमी कर सकती है जबकि यह एक बार में40-50 लोगों को ढोती है जबकि कार 5 से अधिक लोगों को नहीं ढोती. उन्हें ट्रैफिक को नियमित करने की जरूरत है और हम पर आरोप लगाने की जगह बदलाव करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- Manish Sisodia: 'ऐसा बोलने वाला होगा सबसे बड़ा...', जेल से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमले से भड़के AAP नेता संजय सिंह, BJP सरकार को घेरा
टाइगर श्रॉफ पर हमले से भड़के AAP नेता संजय सिंह, BJP सरकार को घेरा
'फ्रांस जैसा प्रोटेस्ट यहां हो जाए तो...', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
'फ्रांस जैसा प्रोटेस्ट यहां हो जाए तो...', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget