एक्सप्लोरर

Budget Session of Parliament : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत से बुलंद हैं सत्ता पक्ष के हौंसले

Budget Session of Parliament : इस सत्र में सरकार की प्राथमिकता और चुनौती आम बजट और वित्त विधेयक को पारित करवाना होती है. विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और यूक्रेन संकट जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है.

संसद (Parliament) के बजट सत्र (Budget Session) का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है. यह 8 अप्रैल तक चलेगा. देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी (BJP) को मिली जीत के बाद यह सत्र आयोजित हो रहा है. इस जीत से बीजेपी के हौंसले बुलंद हैं. बजट सत्र के इस चरण के काफी हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष रूस-यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और महंगाई-बेरोजगारी जैसे सवालों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. बजट सत्र का पहला चरण 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किया गया था. 

बजट सत्र में क्या-क्या होगा

बजट सत्र के दूसरे चरण में कुल 19 बैठकें होंगी.दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी.पहले चरण में कार्यवाही के लिए रोजाना 5 घण्टे ही आवंटित किए गए थे.राज्यसभा को सत्र के दूसरे चरण में निर्धारित समय से 19 घंटे का ज्यादा समय मिलेगा.इस चरण में दोनों सदन कक्षों और दीर्घाओं का उपयोग किया जाएगा, जैसा कि पहले चरण में किया गया था.

कांग्रेस ने संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर की चर्चा, पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में हार पर चर्चा के लिए होगी कार्यसमिति की बैठक

इस सत्र में सरकार की प्राथमिकता और चुनौती आम बजट और वित्त विधेयक को पारित करवाना होती है.विपक्ष महंगाई, बेरोज़गारी और यूक्रेन संकट से उपजी परिस्थितियों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.इस सत्र में विपक्ष रूस-यूक्रेन युद्ध, यूक्रेन में फंसे भारतीय, बेरोजगारी, ऑपरेशन गंगा, कामगारों का मुद्दा, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य को मुद्दा बना सकता है. 

जम्मू कश्मीर का बजट

बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करेंगी. इस पर भोजनावकाश के बाद चर्चा कराई जा सकती है. सरकार ने संविधान संशोधन (अनुसूचित जनजाति) आदेश बिल को भी लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है. विदेशमंत्री एस जयशंकर इस सत्र में यूक्रेन के हालात और भारत के रुख पर बयान दे सकते हैं.

UP News: योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

बजट सत्र का दूसरा चरण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हो रहा है. इन चुनावों में बीचेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में शानदार जीत दर्ज की है. वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. इससे सत्ता पक्ष के हौंसले बुलंद हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
सौरव दास-आशुतोष रांका को इन शर्तों के साथ मिली जमानत, जंतर-मंतर का भी जिक्र
सौरव दास-आशुतोष रांका को इन शर्तों के साथ मिली जमानत, जंतर-मंतर का भी जिक्र
दिल्ली: दुर्गा विसर्जन के दौरान पोस्ट पर कमेंट से विवाद, नाबालिग की बेरहमी से हत्या
दिल्ली: दुर्गा विसर्जन के दौरान पोस्ट पर कमेंट से विवाद, नाबालिग की बेरहमी से हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget