एक्सप्लोरर

Haryana Politics: 'बीजेपी कहती थी AAP को खत्म कर देंगे...', सत्तारूढ़ पार्टी पर बरसे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

Haryana Politics: हरियाणा के भिवानी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे.

Bhiwani News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को हरियाणा के भिवानी  (Bhiwani) में AAP पदाधिकारियों को संबोधित किया. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी देश से बीजेपी का सफाया कर देगी. 

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''मैं आज आप लोगों को बधाई देता हूं कि इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं. लेकिन बहुत कठिनाइयां आएंगी, बहुत मुश्किलें आएंगे. आपको ताना सुनने को मिलेगा. जब गांव में जाओगे और घर में जाओगे तो लोग ताना देंगे कि कौन सी पार्टी से जुड़ गए. छोटी सी पार्टी है, खत्म हो जाएगी कल तक.'' सीएम केजरीवाल ने आगे बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''पहले तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चारों तरफ कहते रहते थे कि हम इसे यूं खत्म कर देंगे. लेकिन हम पंजाब में भी आ गए. अब हरियाणा में भी आ जाएंगे. धीरे-धीरे देखना आम आदमी पार्टी बीजेपी का सफाया कर देगी.''

सीएम खट्टर से पूछे यह सवाल
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पर भी निशाना साधा और कहा, ''कल खट्टर जी बोले हम फ्री में देते हैं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अगर देश के गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मुफ़्त में देते हैं, तो गुनाह करते हैं क्या? बच्चों को अच्छी शिक्षा देने से बड़ा राष्ट्र निर्माण का काम कोई हो सकता है क्या? अगर हम जनता को फ्री टेस्ट, दवा, इलाज, मोहल्ला  क्लीनिक देते हैं तो कोई पाप करते हैं क्या?''

भगवंत मान ने भी साधा निशाना
इस दौरान मंच पर मौजूद भगवंत मान ने भी बीजेपी पर जमकर व्यंग्य बाण छोड़े. उन्होंने कहा, ''चौथी पास राजा को कोई भी मस्का लगा कर अपना काम निकलवा ले जाता है. किसी ने कहा कि दिल्ली में मुफ़्त शिक्षा और मुफ़्त इलाज मिलने लगा है. मोदी जी ने कहा- कौन है जो ऐसा करता है? मोदी जी ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया. जनता इनका अहंकार तोड़ेगी.

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा के हर बूथ पर 10 लोगों की कमेटी बनाएगी AAP, सीएम केजरीवाल बोले- '1.5 महीने में पूरा होगा काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget