एक्सप्लोरर

Delhi News: तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

पंजाब पुलिस द्वारा बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गु्प्ता के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली के  नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा सरकारी तंत्र व पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी का यह तानाशाही रवैया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने आप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गु्प्ता ने बग्गा की गिरफ्तारी पर कहा केजरीवाल की गुंडागर्दी इतनी बढ़ गयी है कि उन्होंने बग्गा जी का दिनदहाड़े अपहरण करवा लिया. आदेश गुप्ता ने कहा कि तेजिंदर पाल बग्गा पर जो कार्रवाई हुई है वो बहुत शर्मनाक है. केजरीवाल ने पंजाब पुलिस के द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति को मारापीटा गया है, उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है, अभद्रता की गई है. पंजाब पुलिस इस कदर गुंडागर्दी पर उतारू है कि उन्होंने एक सिख को अपनी पगड़ी तक भी नहीं बांधने दी.

Delhi News: बग्गा की गिरफ्तारी के मामले पर आप का बीजेपी पर हमला, आतिशी ने कहा- BJP की दिल्ली पुलिस गुंडे को बचा रही

वहीं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने इस मामले पर कहा कि पंजाब पुलिस ने मुझे पंच मारा है जिसके खिलाफ मैंने FIR दर्ज करवाया है. दिल्ली पुलिस बहुत अच्छे से कार्रवाई कर रही है और उन्होंने जो सहयोग दिया है उसके लिए उनका धन्यवाद. वहीं तेजिंदर की मां ने कहा कि ये राजनीतिक बदले की भावना है क्योंकि तजिंदर RTI के माध्यम से मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल और अस्पताल का खुलासा करता है इसलिए केजरीवाल को लगता है कि ये हमारा खुलासा करेंगे तो इनको रास्ते से हटाना पड़ेगा. जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है ये उनको दबाने की कोशिश करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget