एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP कर रही जीत की तैयारी, हार रहे नेताओं को करेगी बाहर, नए चेहरों पर दांव

Delhi News: दिल्ली जीतने के लिए बीजेपी समय रहते ही चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. इस बार विधानसभा चुनाव हार रहे नेताओं को चुनावी मैदान से बाहर कर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा.

Delhi Election News: लोकसभा चुनावों के बाद, बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी नए चेहरों पर दांव लगाने जा रही है. लोकसभा चुनाव में जहां पार्टी ने सीटिंग एमपी की टिकट काट दी थी, तो वहीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी लगातार मात खा रहे प्रत्याशियों को दरकिनार करने के मूड में नजर आ रही है.

ढाई दशक से भी ज्यादा समय से दिल्ली के सत्ता से दूर बीजेपी राजधानी के बदले हुए जातीय समीकरणों के आधार पर अपने टिकट तय करेगी. इसके लिए बीजेपी ने सर्वे के आधार पर तैयारी शुरू कर दी है. 

चुनाव में नए चेहरों को दिया जाएगा मौका

कांग्रेस के हाथों दिल्ली की सत्ता से 1998 में महरूम हुई बीजेपी को पहले डेढ़ दशक कांग्रेस ने, तो उसके बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता से दूर रखा है और दिल्ली नगर निगम की सत्ता भी बीजेपी को आप के हाथों गंवानी पड़ी. इसलिए इस बार दिल्ली जीतने के लिए बीजेपी समय रहते ही चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी इस बार के चुनावी दंगल में बड़ी संख्या में नए प्रत्याशियों पर दांव लगाएगी.

लगातार विधानसभा चुनाव हार रहे नेताओं को इस बार चुनावी मैदान से बाहर कर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा, वहीं कुछ पुराने दिग्गजों को भी चुनावी रण में उतारा जा सकता है. विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी ने प्रदेश चुनाव समिति और घोषणापत्र समिति का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के सभी प्रमुख नेताओं को इसमें रखने का प्रयास किया गया है.

कई सीटों पर जातीय समीकरण बदले 

बीजेपी दूसरे दलों के बड़े नेताओं पर भी नजर रख रही है. ऐसी सीटें जहां बीजेपी की स्थिति कमजोर है, वहां बाहरी प्रत्याशियों पर दांव लगाया जा सकता है. विधानसभा चुनाव के लिए हुए सर्वे में कई सीटों पर जातीय समीकरण बदले हुए नजर आए हैं. राजधानी में प्रवासियों की आबादी में लगातार इजाफा हो रहा है.

इसी के आधार पर बीजेपी चुनावी रणनीति बना रही है और उसी आधार पर प्रत्याशियों के टिकट भी तय किये जायेंगे. वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी भी राजनीति में नए चेहरों के हिमायती रहे हैं, ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है.

अब तक तीन आम आदमी पार्टी के विधायक बीजेपी में शामिल

आपको बताते चलें कि विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने से पहले ही दिल्ली में सभी पार्टी प्रचार प्रसार के साथ जोड़-तोड़ की राजनीति शुरु कर दी है. कई पुराने और दिग्गज कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो कई आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता अपनी पार्टी को छोड़ BJP का दामन थामने में जुटे हुए हैं.

अब तक बड़े नामों में आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री रह चुके कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद और छत्तरपुर विधानसभा से करतार सिंह तंवर ने अपनी पार्टी का दामन छोड़ मोदी जी के आदर्श पर चलने की ठानी है.

अब देखना होगा कि आखिरकार चुनाव की तारीख तय होने तक और कितने नेता BJP में शामिल होते हैं और क्या BJP इन नेताओं के बलबूते दिल्ली की सत्ता पाने में सफल होती है. 

यह भी पढ़ें: 'सारे साजिश करके...',अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, MCD चुनाव को लेकर क्या कहा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget