एक्सप्लोरर

'सारे साजिश करके...',अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, MCD चुनाव को लेकर क्या कहा?

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का मंत्र दिया. मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हम आम आदमी पार्टी का हिस्सा हैं.

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पदाधिकारी सम्मेलन के तहत साउथ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मंडल प्रभारियों से बात कर हर बूथ जीतने का मंत्र दिया. 

उन्होंने कहा कि भगवान "आप"के साथ है और इस बार भी हम लोग प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली का चुनाव जीतेंगे. एमसीडी मेयर चुनाव में भगवान ने हमें यह संकेत दे दिया है कि वह हमारे साथ हैं. बीजेपी वाले पूरे आत्म विश्वास में थे कि पैसा और पावर से हमारे पार्षदों को तोड़कर एमसीडी मेयर का चुनाव जीत लेंगे, लेकिन भगवान ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और हम जीत गए. बीजेपी मेयर चुनाव जीतकर उसे ऐसा दिखाना चाहती थी, जैसे कि उसने दिल्ली जीत ली हो. लेकिन उसके मंसूबे पूरे नहीं हुए''. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले हमें जेल भेजकर, सारे षडयंत्र करके देख लिए कि आम आदमी पार्टी इनके काबू में नहीं आ रही है. ये लोग दिल्ली चुनाव जीतने के लिए सबकुछ करेंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वालों ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी कि मेयर तो अपना ही बनाएंगे. इनके पास अथाह पैसा और पावर है. पूरे तंत्र, साधन, सब कुछ इनके पास हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के एक नेता ने मुझे बताया कि इन्हें पूरा भरोसा था कि मेयर तो इन्हीं का बनेगा. जब मेयर की वोटिंग हो गई. काउंटिंग शुरू हुई. इनके सदन में आए हुए बड़े से बड़े नेता आखिरी काउंटिंग तक वहां बैठे रहें. वरना आम तौर पर सभी वोट करके चले जाते हैं. 

वहीं दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हम सबके बीच एक भावनात्मक रिश्ता है, इसलिए अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि यह पार्टी नहीं, परिवार है. बीजेपी वाले अपनी सारी ताकत लगाकर पिछले दस साल से जब से पार्टी बनी है. इस पार्टी को नहीं, बल्कि इस परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन यह हमारी ताकत है कि हम एक परिवार हैं और एक मुट्ठी की तरह एकजुट होकर रहते हैं.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हम आम आदमी पार्टी का हिस्सा हैं और अरविंद केजरीवाल जैसे लीडर के साथ काम कर रहे हैं. हमें इसी गर्व को आगे कार्यकर्ताओं से वोटर्स तक पहुंचाना है ताकि वे भी गर्व करें कि वह उस पार्टी को वोट देते हैं जिसने दिल्ली में 24 घंटे बिजली करके दिखाया और जीरो बिजली का बिल लाकर दिखाया.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने दिल्ली के सदर बाजार इलाके में किया प्रदर्शन, AAP और मंत्री इमरान हुसैन पर निशाना साधा

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget