एक्सप्लोरर

सलमान खुर्शीद के बयान का जिक्र कर BJP का कांग्रेस पर निशाना, 'अपने सांसदों की बहुत...'

Nalin Kohli targets Congress: बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो ऑपरेशन सिंदूर के पक्ष में है. वहीं वह इस पर सवाल भी उठाती है.

बीजेपी के प्रवक्ता नलिन कोहली ने कांग्रेस को निशाने पर लिया. रविवार (8 जून) को उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो शुरू से ही दोहरी बातें कर रही है. कांग्रेस कहती है कि हम ऑपरेशन सिंदूर के पक्ष में हैं और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल भी उठाएगी. ऐसे सवाल उठाएगी जो पाकिस्तान में गूंजेंगी और पाकिस्तान कांग्रेस की उस प्रतिक्रिया को भारत के खिलाफ अपनी बात रखने के लिए इस्तेमाल करेगा.

'अपने सांसदों की आलोचना की'

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में कोहली ने कहा, "अब विदेश में अलग-अलग हमारे सांसद गए. इनमें कांग्रेस के भी कई सांसद थे. कांग्रेस ने बहुत उसकी आलोचना की. अपने सांसदों की आलोचना की. उन पर प्रश्न उठाए. एक सांसद ने कहा कि क्या देश के हित में काम करना इतना कठिन है?" दरअसल, उन्होंने सलमान खुर्शीद के बयान का जिक्र किया. अपने एक एक्स पोस्ट में खुर्शीद ने ऑल पार्टी डेलीगेशन के दौरान कहा था कि 'क्या देशभक्त होना इतना मुश्कील है?' सलमान खुर्शीद ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने के फैसले को सही ठहराया था.

'उनकी सोच ऐसे कैसे बन गई?'

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "अब कहते हैं कि पैसे फिजूल में खर्च हुए. भारत के हित में अगर सर्वदलीय सांसद जाते हैं, लोगों को बताते हैं कि भारत का क्या रुख है, लोग उनकी बात सुनते हैं तो क्या देश के पैसों को व्यवर्थ करना है. ये तो कांग्रेस पार्टी ही समझा सकती है कि उनकी सोच ऐसे कैसे बन गई?"

'तेलंगाना में कांग्रेस जीत गई तो कोई दिक्कत नहीं'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी और कुछ और विपक्ष के नेता चुनाव के आते आते चुनाव प्रक्रिया, चुनाव आयोग और ईवीएम पर प्रश्न उठाने शुरू कर देते हैं. यही नेता चुनाव जीतने के बाद कभी भी प्रश्न नहीं उठाते, ना चुनाव आयोग पर, ना ईवीएम पर, ना चुनावी प्रक्रिया पर. जैसे तेलंगाना में कांग्रेस जीत गई तो कोई दिक्कत नहीं है. अब इसलिए शायद वो उठा रहे हैं, कहीं न कहीं उनको लगता है कि जनता उनके साथ नहीं है.

'ये उनके हार स्वीकारने की बात है'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "वो चाह रहे होंगे कि संदेश भेजें कि अगर बाद में हार गए चुनाव तो कह सकते हैं कि हमने तो पहले ही कहा था. तो ये उनके हार स्वीकारने की बात है, चुनाव से पहले. यदि वो इतना समय जनता के बीच में लगाते, जैसे हमारी पार्टी लगाती है...तो हो सकता है कि चुनाव में जनता उनको वोट दे."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की कैसी है अब सेहत? सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
कैलाश हिल्स रेप-मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने लिया संज्ञान; 1 अगस्त को होगी सुनवाई
कैलाश हिल्स रेप-मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने लिया संज्ञान; 1 अगस्त को होगी सुनवाई

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget