एक्सप्लोरर

बिना नाम लिए सीएम केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर गौतम गंभीर का निशाना, जानें क्या कहा?

Gautam Gambhir targets CM Arvind Kejriwal: बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने बिना नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या दौरे पर निशाना साधा है.

Gautam Gambhir targets CM Arvind Kejriwal: बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बिना नाम लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर निशाना साधा है. गंभीर ने केजरीवाल का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि 'कुर्सी की लालच में' दिल्ली के सीएम का अयोध्या का दौरा हुआ है. बता दें कि सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि स्थल जाकर दर्शन किए.

गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए कहा, "न विचारधारा, न कोई उद्देश्य, कुर्सी की लालच में चले राम जी के प्रदेश!"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान किया कि उनकी सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत अब दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी नि:शुल्क दर्शन कराएगी. मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में हम मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चला रहे हैं. इसके तहत हम दिल्ली के लोगों को वैष्णो देवी, रामेश्वरम, द्वारकापुरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा और वृंदावन समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों की नि:शुल्क यात्रा कराते हैं. अब हम दिल्ली वासियों को अयोध्या के भी मुफ्त दर्शन कराएंगे.’’

सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस सिलसिले में बुधवार को दिल्ली सरकार की विशेष कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें इस फैसले पर मुहर लगाई जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘अब दिल्ली के लोग भी राम जन्म भूमि अयोध्या के दर्शन कर सकेंगे. तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली वासियों को वातानुकूलित रेलगाड़ियों से ले जाकर तीर्थ स्थलों पर वातानुकूलित होटलों में ठहराया जाता है. इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है.’’

इस सवाल पर कि क्या उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है, केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने भी राम मंदिर के लिए चंदा दिया है लेकिन दान को हमेशा गोपनीय रखा जाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भगवान राम से प्रार्थना की है कि देश के सभी लोग खुशहाल जिंदगी जियें, कोविड-19 महामारी का अंत हो और आने वाले समय में देश में सही मायनों में विकास नजर आए. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे रामलला के आगे शीश नवाने का मौका मिला. मैं दुआ करता हूं कि हर किसी को यह अवसर मिले.’’

Arvind Kejriwal की पंजाब के सीएम चन्नी से मांग, किसानों को मिले दिल्ली की तर्ज पर मुआवजा

Traffic Rules: बच्चे के साथ सफर के दौरान कितनी रहे बाइक की स्पीड, सरकार ने दिया ये प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget