एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal की पंजाब के सीएम चन्नी से मांग, किसानों को मिले दिल्ली की तर्ज पर मुआवजा

Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने बेमौसम हुई बारिश से फसलों को पहुंचे नुकसान का मुद्दा उठाया है. केजरीवाल ने चन्नी से दिल्ली की तर्ज पर मुआवजा देने की मांग की है.

Punjab News: पिछले हफ्ते हुई बेमौसम बारिश की वजह से पंजाब में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. पंजाब के किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इन किसानों को अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का साथ मिला है. केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

केजरीवाल ने ट्वीट कर पंजाब के सीएम से किसानों को मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा, ''पंजाब के कई इलाकों में बेमौसम बरसात से किसानों की पकी तैयार फसल खराब हो गई है. दिल्ली के किसानों को हम ₹50,000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दे रहे हैं. मैं पंजाब के सीएम चन्नी जी से अपील करता हूं कि पंजाब के किसानों को भी उचित मुआवजा जल्द से जल्द दें.''

मंडी में रखी फसलों को भी पहुंचा नुकसान

बता दें कि पंजाब में धान की खेती सबसे ज्यादा होती है. अक्टूबर महीने में धान की फसल की कटाई की जाती है. लेकिन अक्टूबर महीने में हुई बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में तैयार खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है. पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश काफी ज्यादा हुई थी और वहां धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई है.

इसके अलावा जो फसल कटकर मंडियों में पहुंच चुकी थी उसे भी बारिश की वजह से नुकसान पहुंचा है. अधिकतर मंडियों में फसल को रखने का उचित प्रबंध नहीं था और बारिश में फसल भीग गई. पंजाब के किसान सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. पंजाब सरकार ने भी इस मामले में विशेष गिरदावरी करवाने के आदेश दिए हैं.

Punjab News: 27 अक्टूबर को पंजाब की सियासत में आएगा नया मोड़, Amarinder Singh करेंगे नई पार्टी का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget