एक्सप्लोरर

Delhi Politcs: अन्ना की चिट्ठी के जरिए कपिल मिश्रा का सीएम केजरीवाल पर हमला, जानें क्या आरोप लगाए...

Delhi News: कपिल मिश्रा ने लिखा कि अन्ना के पत्र की भावना इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के कार्यकर्ता की भावना है. जिससे लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी बनी उसी भ्रष्टाचार व अहंकार का प्रतीक आज केजरीवाल बन गए हैं.

Delhi News: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में अन्ना ने शराब से जुड़ी समस्याओं और उस पर अपने सुझाव दिए हैं. अन्ना के इस पत्र के बाद दिल्ली की राजनीति और गरमा गई है. बीजेपी नेता इस पत्र को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार की आलोचना कर रहे है. इस बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अन्ना के पत्र की भावना को इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के हर कार्यकर्ता की भावना बताया है. 

कपिल मिश्रा ने क्या आरोप लगाए हैं

कपिल मिश्रा ने ट्वीटर पर लिखा,''अन्ना के पत्र की भावना इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के हर कार्यकर्ता की भावना है. जिससे लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी बनी उसी भ्रष्टाचार और अहंकार का प्रतीक आज केजरीवाल खुद बन चुके हैं.चंदे की गड़बड़ी, रिश्वतख़ोरी, घोटाले , शराब, केजरीवाल आज राजनीति में गंदगी का दूसरा नाम हैं''

बीजेपी में आने से पहले कपिल मिश्र आम आदमी पार्टी में थे. वो आप के टिकट पर दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी जीता था. लेकिन वो 2019 में आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव का टिकट भी दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

अन्ना हजारे की अरविंद केजरीवाल को पाती

अन्ना हजारे ने दिल्ली की आबकारी नीति की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा है,"आपने ‘स्वराज’ नाम की इस किताब में कितनी आदर्श बातें लिखी थीं.तब आप से बड़ी उम्मीद थी. लेकिन राजनीति में जा कर मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं ऐसा लगता है." उन्होंने लिखा है कि जिस तरह से शराब का नशा होता है, उस प्रकार सत्ता का भी नशा होता है.आप भी ऐसी सत्ता की नशा में डूब गये हो, ऐसा लग रहा है."

ये भी पढ़ें

नई शराब नीति पर अन्ना हजारे की केजरीवाल को खरी-खरी, चिट्ठी में कहा- आप भी सत्ता के नशा में डूब गये

Faridabad News: फरीदाबाद में पुलिस कांस्टेबल ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव नहर में फेंका, अब हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget