एक्सप्लोरर

Delhi Politics: बीजेपी नेता बीएल संतोष का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज, जानिए उनके लिए क्यों मांगा'नोबल' पुरस्कार

Delhi News : अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में आयोजित टाउन हाल में कहा था, उन्होंन (मनीष सिसोदिया) दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया है, उसके लिए उन्हें 'भारत रत्न' मिलना चाहिए.

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के लिए 'भारत रत्न'(Bharat Ratan) की मांग की है. उन्होंने मनीष सिसोदिया की ओर से दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम को देखते हुए देश के इस सबसे बड़े नागरिक सम्मान की मांग की है.इसको लेकर बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव  (संगठन) बीएल संतोष (BL Santosh) ने आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के प्रमुख पर तगड़ा हमला बोला है.दोनों दलों के नेता दिल्ली की शराब नीति (Excise Policy of Delhi) की सीबीआई (CBI) जांच तेज होने के बाद से ही एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था

सीबीआई ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के सरकारी आवास और कुछ अधिकारियों के ठिकानों पर तलाशी ली थी. यह कार्रवाई दिल्ली की शराब नीति की कथित अनियमितता के आरोपों में की गई. इसके बाद सोमवार को मनीष सिसोदिया ने एक बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि पार्टी और निष्ठा बदलने के लिए बीजेपी ने उनसे संपर्क साधा है. उनका दावा था कि बीजेपी ने उनसे आम आदमी पार्टी को तोड़ने को कहा है. उनका कहना था कि बीजेपी ने इसके बदले में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने और सभी आरोप वापस लेने की बात कही है.बीजेपी ने मनीष सिसोदिया के इस दावे को खारिज कर दिया.

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सोमवार को गुजरात पहुंचे. वहां सिसोदिया ने कहा कि वो पद के लिए राजनीति में नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल उनके गुरु हैं और मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता हूं. वहीं केजरीवाल ने अहमदाबाद में आयोजित टाउन हाल में कहा कि उन्होंन (मनीष सिसोदिया) दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया है, उसके लिए उन्हें 'भारत रत्न' मिलना चाहिए. इसकी जगह बीजेपी ने उनके पीछे सीबीआई को लगा दिया है.

बीजेपी नेता ने क्या कहा

बीजेपी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर चुटकी ली. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा,''सत्येंद्र जैन के लिए 'पद्म विभूषण' ... मनीष सिसोदिया के लिए भारत रत्न ....खुद के लिए अगला नोबल पुरस्कार ....महान अराजकतावादी पार्टी.''

आम आदमी पार्ची के आरोपों पर बीजेपी ने त्वरित प्रतिक्रिया दे रही है. दोनों राजनीतिक दलों के बीच ताजा राजनीतिक गतिरोध को लेकर राजनीतिक विवाद और गरमा गया है. सोमवार को केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है. लेकिन बीजेपी ने उनके इस दावे को तुरंत नकार दिया.

ये भी पढ़ें

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला,गलत मीटर रीडिंग करने वाले रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ होगी FIR

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश की भी संभावना, जानिए- मौसम का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget