एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला,गलत मीटर रीडिंग करने वाले रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ होगी FIR

Delhi Jal Board : दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भ्रष्ट आचरण और पानी मीटर की गलत रीडिंग कर रहे मीटर रीडरों और संबंधित निजी कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं.

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने गलत मीटर रीडिंग (Meter Reading) रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है.गलत मीटर रीडिंग में लिप्त मीटर रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं.दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा है कि भ्रष्ट आचरण और पानी मीटर की गलत रीडिंग कर रहे मीटर रीडरों और संबंधित निजी कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराई जाए.दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी पानी के मीटर रीडिंग और गलत पानी के बिलों से संबंधित चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से खत्म करें.अधिकारी केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) के कार्यान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाएं. उन्होंने कहा है कि अधिकारी राजस्व विभाग में प्रदर्शन के अनुसार अधिकारियों को पुरस्कृत या दंडित करें.

बैठक में और क्या फैसले लिए गए

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड की सदस्य (वित्त) पूजा जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. इसमें पानी के मीटर रीडिंग, बिलिंग, स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के संबंध में नागरिकों की शिकायतों और शिकायत निवारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.सौरभ भारद्वाज ने लोगों की कुछ शिकायतों को संज्ञान में लिया था,जो दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में पानी के मीटर को मीटर रीडर द्वारा गलत तरीके से रीडिंग लेने के साथ साथ भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती थीं.उन्होंने तत्काल इस मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इस तरह के कार्यों  को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि डीजेबी के अधिकारियों को एक प्रक्रिया बनानी होगी. इसके तहत प्रत्येक मीटर रीडर के काम का मूल्यांकन पहले स्तर पर मीटर इंस्पेक्टर द्वारा किया जाएगा. उसके बाद क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए जोनल राजस्व अधिकारी द्वारा किया जाएगा.वाटर मीटर रीडर के दोषी पाए जाने की स्थिति में,डीजेबी अब मीटर रीडर और मीटर रीडिंग के लिए जिम्मेदार निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा.

मीटर रीडिंग को क्रास चेक करवाएगा दिल्ली जल बोर्ड

बैठक में डीजेबी उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अब प्रत्येक वाटर रीडर को मीटर रीडिंग की तस्वीरों के साथ दिल्ली जल बोर्ड के पास वाटर रीडिंग का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा.इसे क्रॉस चेक किया जाएगा.उन्होंने कहा कि जीवन में किसी की भी स्थिति के बावजूद पानी सभी का मूल अधिकार है.ऐसी खबरें हैं कि निजी मीटर रीडर मीटर रीडिंग में हेरफेर के लिए पैसे मांग रहे हैं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को माफ़ नहीं किया जाएगा. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पानी के मीटर रीडिंग और पानी के बिल को लेकर आम आदमी के सामने आने वाली चुनौतियों को खत्म करने के लिए कहा.

बैठक में पूजा जैन ने सुझाव दिया कि विभाग को बेहतर प्रदर्शन करने वाले जेडआरओ,मीटर इंस्पेक्टर और वाटर रीडर्स को पुरस्कृत करने के तरीके भी बनाने चाहिए. खराब प्रदर्शन करने वालों को कारण बताओ नोटिस देने की बात भी कही गई.सौरभ भारद्वाज ने इस पर सहमति जताते हुए इसे क्रियान्वित करने के आदेश दिए.

ये भी पढ़ें

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश की भी संभावना, जानिए- मौसम का ताजा अपडेट

Double Murder in Delhi: राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से हड़कंप, जेजे कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग में दो लोगों की मौत

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget