एक्सप्लोरर

भीमराव अंबेडकर के सम्मान में दिल्ली BJP का आयोजन, कहा- 'बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि हमने दी'

Delhi News: दिल्ली BJP ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती को खास अंदाज में मनाया. चार अलग-अलग इलाकों में सम्मान अभियान सेमिनार का आयोजन किया गया.

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी ने (25 अप्रैल 2025) बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती को खास अंदाज में मनाया. दिल्ली के 4 अलग-अलग इलाकों में सम्मान अभियान सेमिनार का आयोजन किया गया. इस मौके पर BJP के बड़े नेता जैसे राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, ओम प्रकाश धनखड़, राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा, सांसद और विधायक शामिल हुए. सबने मिलकर बाबा साहेब के योगदान को याद किया और उनके सम्मान में अनेक कार्य करने के लिए BJP सरकार की तारीफ की. 

दिल्ली BJP के प्रदेश महामंत्री और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने जानकारी दी कि दिल्ली में 4 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए. राजेन्द्र नगर में तरुण चुघ और सांसद बांसुरी स्वराज ने लोगों को संबोधित किया. मुंडका विधानसभा में ओम प्रकाश धनखड़ और BJP के SC मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्य मौजूद रहे. अंबेडकर विधानसभा में राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी शामिल हुए. वहीं, नरेला में योगेन्द्र चंदोलिया और प्रदेश मंत्री सोना कुमारी ने हिस्सा लिया.

तरुण चुघ ने बाबा साहेब के बारे में क्या कहा?

राजेन्द्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में तरुण चुघ ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कहा कि देश के लिए उनके योगदान का सच्चा सम्मान BJP सरकार ने ही किया है. उन्होंने बताया कि पूरे देश में BJP द्वारा 'सम्मान अभियान' चलाया जा रहा है. अपनी बात को मजबूत करते हुए उन्होंने कुछ उदाहरण दिए, जैसे 1990 में बीजेपी समर्थित सरकार द्वारा बाबा साहेब को भारत रत्न दिया गया, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने संसद में उनकी तस्वीर लगवाई और मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और कानून मंत्रालय में उनकी मूर्ति स्थापित कराई.

ओम प्रकाश धनखड़ ने लंदन वाला सुनाया किस्सा

मुंडका में ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा, "बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब को सिर्फ देश में ही नहीं, दुनिया में भी सम्मान दिलाया. लंदन में उनका पुराना घर था, उसे सरकार ने खरीदा और स्मारक बनाकर दुनिया को दिखाया कि अम्बेडकर कितने बड़े इंसान थे". उन्होंने ये भी बताया कि पीएम मोदी ने उनकी 125वीं जयंती पर 120 देशों में कार्यक्रम करवाए, ताकि समाजिक न्याय में उनके योगदान की बात हर जगह पहुंचे.

प्रेम चंद बैरवा का तीखा तंज

अम्बेडकर विधानसभा में राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा, "बीजेपी ने अपनी सरकार में 27 OBC मंत्रियों को जगह देकर दिखाया कि वो पिछड़े वर्गों की कितनी फिक्र करती है. लेकिन ये भूलना नहीं चाहिए कि कांग्रेस ने संविधान सभा के चुनाव में बाबा साहेब को हराने की कोशिश की थी. उनका कहना था कि BJP ही बाबा साहेब के सपनों को सच करने में लगी है.
 
क्यों खास है ये अभियान?
 
BJP का कहना है कि बाबा साहेब ने संविधान बनाकर देश को एकजुट किया और समाज के कमजोर तबकों को हक दिलाया. इसीलिए उनकी जयंती पर ये सम्मान अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली के इन चार कार्यक्रमों में सैकड़ों लोग जुटे, नेताओं ने बाबा साहेब की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का वादा किया.
 
नेताओं ने साफ कहा कि वो बाबा साहेब के उसूलों को जिंदा रखेंगे. चाहे वो ग़रीबों का हक हो, बराबरी की बात हो या समाज को जोड़ने की कोशिश, BJP इसे अपनी ज़िम्मेदारी मानती है. अब देखना ये है कि ये अभियान दिल्ली की जनता को कितना जोड़ पाता है. बाबा साहेब के फैंस तो यही चाहते हैं कि उनके सपने सच हों, और बीजेपी का दावा है कि वो इसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget