एक्सप्लोरर

दिल्ली में उम्मीदवारों का चयन करना BJP के लिए हो रहा मुश्किल! जानें कहां फंस रहा पेच?

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी अपनी उम्मीदवार लिस्ट को अंतिम रूप दे रही है और दिसंबर में पहली लिस्ट जारी हो सकती है. कई सीटों पर कई उम्मीदवारों का चयन चुनौतीपूर्ण है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पहली उम्मीदवार लिस्ट जल्द ही जारी हो सकती है. पार्टी सूत्रों की मानें तो दिसंबर के अंत तक पहली लिस्ट जारी की जा सकती है. हालांकि, बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट को लेकर ऊहापोह की स्थिति में है.

बीजेपी के लिए समस्या यह है कि कई विधानसभा सीटों पर एक से ज्यादा मजबूत दावेदार हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 70 विधानसभाओं में से हर एक विधानसभा से तीन या चार नामों के सुझाव आए हैं. हालांकि, कुछ विधानसभाओं में प्रत्याशियों के नाम तय करना ज्यादा मुश्किल नहीं था. अधिकांश ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां टिकट के लिए दावेदारी करने वालों की संख्या अधिक है. अब सभी पहलुओं के आकलन के बाद भी एक उम्मीदवार के नाम को तय करने में मुश्किलें सामने आ रही हैं.

बीजेपी की पहली लिस्ट में 50 नाम संभावित
बहरहाल, बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के लिए एक समिति का गठन किया है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इस महीने के अंत तक बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है, जिनमें करीब 50 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं.

इन नामों पर हो रही चर्चा
सूत्रों की मानें तो दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम भी पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है. इसके अलावा, डीसीडब्ल्यू की पूर्व चीफ बरखा शुक्ला सिंह, इंप्रीत बख्शी, सतीश उपाध्याय, प्रवेश वर्मा, अनिल वाजपेयी, अरविंदर सिंह लवली, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंद्र लोहिया के नाम भी चर्चा में हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अब तक दो कैंडिडेट लिस्ट जारी कर कुल 31 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. दोनों की सूचियों में नए चेहरों को मौका दिया गया है तो वहीं कइयों के टिकट भी कटे हैं. इसके अलावा, पुराने विधायकों की सीट बदली है. ऐसा कहा जा सकता है कि इस बार किसी भी उम्मीदवार की सीट रिपीट नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें: 'मनीष सिसोदिया ने त्याग किया', अवध ओझा को पटपड़गंज सीट मिलने पर बोले राम निवास गोयल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं सौरव दास जो CJP की तरफ से जेपी नड्डा से मिलने गए, इस फील्ड में है महारत हासिल
कौन हैं सौरव दास जो CJP की तरफ से जेपी नड्डा से मिलने गए, इस फील्ड में है महारत हासिल
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब जागी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का आया पहला बयान
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब जागी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का आया पहला बयान
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget