एक्सप्लोरर

MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव जीती BJP, कांग्रेस-AAP के पार्षद वोटिंग में नहीं हुए शामिल

MCD Standing Committee Member Election: एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी मेंबर चुनाव के लिए एलजी के आदेश पर शुक्रवार को सदन में वोट डाले गए. बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में 115 वोट पड़े.

MCD Standing Committee Election 2024: दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अंतिम (18वें) सदस्य का चुनाव आप-बीजेपी के बीच विवाद के बीच शुक्रवार को संपन्न हो गया. मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डाले गए वोटों की गिनती हुई. काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुंदर सिंह को विजेता घोषित किया गया. इस जीत के साथ ही एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी को बहुमत मिला. अब कमेटी का अध्यक्ष बीजेपी का होगा. सुंदर सिंह के पक्ष में पड़े 115 वोट जबकि विरोध में 0 वोट पड़े.

दिल्ली नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर की अध्यक्षता में चुनाव कराए गए. खास बात यह है कि चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के निगम पार्षद शामिल नहीं हुए. आप एलजी के आदेश का विरोध करते हुए चुनाव का बहिष्कार किया.  

बता दें कि एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के एकमात्र सदस्य के चुनाव में बीजेपी ने सुंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया था. जबकि आम आमदी पार्टी ने निर्मला कुमारी को मैदान में उतारा था. 

बैठक बुलाने का अधिकर सिर्फ मेयर को- अरविंद केजरीवाल 

स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के मुद्दे पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "एमसीडी के कानून में साफ-साफ लिखा हुआ है कि सदन की सिटिंग बुलाने का अधिकार केवल मेयर को है. सदन की सिटिंग LG या कमिश्नर नहीं बुला सकते हैं. कल को लोकसभा की अध्यक्षता होम सेक्रेटरी से करवा देंगे." 

'बीजेपी की नीयत में खोट'

उन्होंने कहा, "हम जनतंत्र में रहते हैं. कानून में लिखा है कि जब भी सदन बुलाया जाएगा तो 72 घंटे का समय दिया जाएगा. हर पार्षद को टाइम की जरूरत होती है. उनकी नियत में खोट नजर आ रहा है. कुछ न कुछ गड़बड़ करने की साजिश नजर आ रही है. तभी ताबड़तोड़ लगे हुए हैं. मेयर ने कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर आज होने वाले चुनाव को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि आज का चुनाव न कराया जाए."

एमसीडी का सियासी समीकरण 

एमसीडी में कुल 250 पार्षद हैं, जिन्हें स्टैंडिंग कमेटी के अंतिम सदस्य का चुनाव करना था. इनमें एक पार्षद का इस्तीफा देने की वजह से एक सीट खाली है. कांग्रेस के नौ पार्षदों ने वोट डालने का फैसला नहीं लिया. कुल मिलाकर पार्षदों की संख्या घटकर 240 हो गई. यानी 121 पार्षदों का वोट जिसके पक्ष में जाएगा वो स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुन लिया जाएगा. 

एमसीडी में आप के पास 125 पार्षद हैं. बीजेपी के पास 115. गुरुवार को तय चुनाव से ठीक पहले आप के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए. इसके अलावा आप के कुछ पार्षदों को लेकर ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. ऐसे में चुनाव होने पर बीजेपी के प्रत्याशी के जीतने की उम्मीद थी.

इन सबके बीच मेयर शैली ओबेरॉय ने चुनाव को पांच अक्टूबर के लिए टाल दिया था. मेयर के इस फैसले के बाद गुरुवार देर शाम को एलजी ने एमसीडी कमिश्नर से स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव कराने का आदेश दिया. उन्होंने चुनाव बीती रात 10 बजे से पहले संपन्न कराने को कहा, लेकिन मनीष सिसोदिया का सामने आकर विरोध करने की वजह से रात में चुनाव को आज के लिए टाल दिया गया था. 

'आज एक बजे हो रहे MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी AAP', मनीष सिसोदिया का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget