एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली में BJP की तीसरी बार हर सीट पर जीत की तैयारी, लोकसभा प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी नेतृत्व ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की. बूथ से लेकर नेताओं की हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लोकसभा (Lok Sabha Election 2024)  की सभी सातों सीटों पर बीजेपी (BJP) तीसरी बार लगातार जीत दर्ज करने की योजना पर काम कर रही है. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) ने सभी सीटों को जीतने की कवायद में लोकसभा प्रभारियों के नाम की धोषणा कर दी है. इनके जिम्मे संगठनात्मक गतिविधियों पर निगरानी के साथ राजनीतिक कार्यों के प्रबंधन का भी काम होगा. इसके लिए वरिष्ठ और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं की प्रभारी के पद पर नियुक्ति की गई है.

बीजेपी ने दिल्ली की लोकसभा सीटों पर फिर से जीत हासिल करने के उद्देश्य से पार्टी के दिग्गज और अनुभवी नेताओं को प्रभारी की कमान सौंपी है. जिनमें दिल्ली प्रदेश बीजेपी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है. उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह को नई दिल्ली, पूर्व मेयर जयप्रकाश को पश्चिम दिल्ली, कमलजीत सहरावत को उत्तर पूर्वी दिल्ली, महासचिव योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली, राजीव बब्बर को दक्षिण दिल्ली और राजेश भाटिया को चांदनी चौक लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है.

प्रभारियों को करना होगा ये काम

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि प्रभारियों को उनकी निर्धारित सीटों से पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में माना जा रहा है. उनसे संगठनात्मक और राजनीतिक स्तर पर चुनाव के लिए तैयारी की ठीक वैसी ही उम्मीद की जाती है, जैसा कि टिकट मिलने पर वे खुद करेंगे. इसके अलावा, वे पार्टी नेतृत्व को कई मुद्दों पर औपचारिक और अनौपचारिक रूप से फीडबैक भी देते हैं.

हर गतिविधि होगी नजर

दिल्ली बीजेपी के मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि लोकसभा प्रभारी सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी के सूक्ष्म और वृहद स्तरीय सांगठनिक तथा राजनीतिक कार्यक्रमों की योजना चुनाव से कम से कम छह महीने पहले बना ली जाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली बीजेपी के निर्देशों के अनुसार लोकसभा प्रभारी सुनिश्चित करेंगे कि घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाए और पन्ना प्रमुख जैसे बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति जैसे काम समय पर पूरे हों और आखिरी समय के लिए कोई चुनौती बाकी न रह जाए. वहीं, एक प्रभारी ने बताया कि वे अपनी लोकसभा सीटों पर पार्टी की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी हर चीज की निगरानी करेंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, MCD के सभी कर्मचारी होंगे परमानेंट, कहा- बस थोड़ा वक्त...

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget