एक्सप्लोरर

दिवाली-छठ के लिए बड़ा ऐलान, अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन?

Chhath 2025: रेल मंत्री ने त्योहार और चुनावी मौसम में राहत देते हुए बिहार के लिए दो महीनों में 12,000 अतिरिक्त ट्रेनों का ऐलान किया. गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू होगी.

त्योहारों और चुनावी सरगर्मी के बीच रेलवे ने बिहारवासियों को बड़ी राहत दी है. दिवाली और छठ जैसे पर्वों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूरे देश से बिहार के अलग-अलग हिस्सों के लिए दो महीने के दौरान 12 हजार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. वहीं, शुक्रवार को गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की गई है.

त्योहारी सीजन में यात्रियों को परेशानी से बचाने लिया गया यह निर्णय

रेल भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, पर्व-त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसी की मद्देनजर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय कुमार झा के साथ चर्चा के बाद बिहार के विभिन्न हिस्सों के लिए विशेष ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है.

टिकट पर छूट और नई अमृत भारत ट्रेनें

मंत्री ने बताया कि, त्योहारों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किराए में भी राहत देने का निर्णय लिया है. 13 से 26 अक्टूबर तक की अग्रिम यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक की वापसी यात्रा पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसके साथ ही अमृत भारत एक्सप्रेस की सूची में गया–दिल्ली ट्रेन को जोड़ा गया है. वहीं, सहरसा–अमृतसर, छपरा–दिल्ली और मुजफ्फरपुर–हैदराबाद के बीच भी अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी.

बुद्ध सर्किट ट्रेन अब वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, नटेसर, गया और कोडरमा तक जुड़ेगी. इसके अलावा पूर्णिया से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी. साथ ही, बक्सर से लखीसराय के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के काम की शुरुआत भी होगी. लौकहा में नया वाशिंग पिट तैयार किया जाएगा, जिससे ट्रेनों के रखरखाव और संचालन में सुधार होगा.

गया–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का समय

गया जंक्शन से दिल्ली जंक्शन के लिए उद्घाटन यात्रा शुक्रवार को होगी. इसके बाद ट्रेन संख्या 13697 अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन-रविवार और गुरुवार को जाएगी. यह ट्रेन गया से शाम 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 13698 अमृत भारत एक्सप्रेस 29 अगस्त से हर सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 2 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे गया पहुंचेगी. रास्ते में इसका ठहराव अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद पर होगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget