एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham : दिल्ली पुलिस के DCP के ऑफिस में लगा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Bageshwar Dham: दिल्ली पुलिस भी बाबा के दिल्ली आगमन का लाभ लेने के लिए उन्हें डीसीपी ऑफिस में ले गयी जहां बाबा ने पुलिस के अधिकारियों के लिए खास दरबार लगाया.

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिल्ली दरबार मे जुटी लोगों की लाखों भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बाबा के प्रति उनमें कितनी अटूट आस्था बन चुकी है. आलम यह रहा की बाबा के दर्शन मात्र के लिए जमा हुई लाखों की भीड़ जबरदस्त बारिश और भगदड़ के बाद भी कथा स्थल के बाहर जमी रही. इसके अलावा दिल्ली पुलिस के डीसीपी ऑफिस में बाबा ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के लिए खास दरबार लगाया.

डीसीपी बाबा की भक्ति से प्रेरित हो कर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए
देश की सबसे बेहतरीन दिल्ली पुलिस भी बाबा के मोह और भक्ति में पड़ने से खुद को रोक नहीं पाई. दिल्ली पुलिस में पूर्वी जिला के डीसीपी बाबा की भक्ति से प्रेरित हो कर वर्दी में होने के बावजूद झुक कर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए. बाबा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही दिल्ली पुलिस भी बागेश्वर धाम सरकार के दिल्ली आगमन का लाभ लेने के लिए उन्हें दिल्ली पुलिस के डीसीपी ऑफिस में ले गई जहां बाबा ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के लिए खास दरबार लगाया. तस्वीर पूर्वी जिला के डीसीपी ऑफिस की हैं, जिनमें आप देख सकते हैं कि जहां जिला पुलिस अधिकारियों की मीटिंग होती है, वहां बागेश्वर धाम सरकार का दरबार लगा है, और पुलिस अधिकारी बाबा के दर्शन और उनके वक्तव्य का लाभ ले रहे हैं.

पुलिसकर्मियों ने की बाबा से अपना भविष्य जानने की कोशिश
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कथा स्थल से कथा वाचन की समाप्ति के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बाबा से उन्हें कुछ समय देने का आग्रह किया. जिसके बाद वे बाबा को पूर्वी जिला के DCP ऑफिस लेकर गए. जहां शुरुआत में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बाबा से मुलाकात और बातें की फिर अन्य पुलिसकर्मी भी बाबा से मिलने वहां पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाबा से अपना भविष्य भी जानने की कोशिश की. हालांकि, इस दौरान एडिशनल डीसीपी ने सभी को फ़ोटो-वीडियो न लेने का सख्त निर्देश दिया था, लेकिन किसी ने वहां तस्वीरे और वीडियो ले ली जो अब सामने आया है.

घंटे भर रहे बाबा DCP ऑफिस में
करीब घंटे भर बाबा का दरबार पुलिसकर्मियों के लिए लगाया गया था. जिसके बाद बाबा वहां से अपने विश्राम स्थल के लिए रवाना हो गए. बाबा के निकलने के दौरान वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी हाथ जोड़े खड़े थे, और डीसीपी ईस्ट ने इस दौरान झुक कर बाबा को प्रणाम किया और उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें डीसीपी ऑफिस से विदाई दी. इस मामले में जब डीसीपी ईस्ट अमृता गुगुलोथ से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया. 

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: 'अमीरों के होते हैं लाखों गुरु, गरीबों के सिर्फ बालाजी', दिल्ली की हनुमंत कथा में बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget