एक्सप्लोरर

Delhi Traffic Advisory: दिल्‍ली की इन सड़कों पर आज जानें से बचें, कई रूट डायवर्ट, AUS vs NED मैच से पहले एडवाइजरी जारी

Australia Vs Netherlands: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइडरी जारी करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच होने वाले मैच के दिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक भीड़भाड़ की आशंका है.

Delhi News: ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड (Australia Vs Netherlands) के बीच बुधवार (25 अक्टूबर) को होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच (ICC World Cup 2023 Match) से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) और उसके आसपास लगाए गए कुछ यातायात प्रतिबंधों के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक, बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर डायवर्जन/प्रतिबंध रहेगा. दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक किसी भी भारी वाहन और बसों को सड़कों पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा, ''यात्रियों से अनुरोध है कि वे राजघाट से जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट चौराहे से राजघाट, आसफ अली रोड, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट और रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट तक बहादुरशाह जफर मार्ग से बचें. मैच के दिन दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक भीड़भाड़ की आशंका है.'' ट्रैफिक पुलिस ने आगे कहा कि स्टेडियम के नजदीक लेबल वाले वाहनों के लिए सीमित पार्किंग उपलब्ध है.

विंडस्क्रीन पर कार पार्किंग लेबल लगाना अनिवार्य

एडवाइजरी में कहा गया है, "विंडस्क्रीन पर कार पार्किंग लेबल लगाना अनिवार्य है. पार्किंग लेबल पर वाहन नंबर लिखा होना चाहिए, जो लोग वाहन नंबर के साथ पार्किंग लेबल प्रदर्शित नहीं करेंगे, उन्हें स्टेडियम के करीब जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कार पार्किंग लेबल धारकों को रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड या बहादुर शाह जफर मार्ग लेने की सलाह दी जाती है, दिल्ली गेट पर 'यू' टर्न की अनुमति है. पार्किंग स्थल पी1, पी3 और पी4 में प्रवेश बहादुर शाह जफर मार्ग से केवल पेट्रोल पंप के पास से होगा.''

सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों पर होगी कार्रवाई

आम जनता के लिए एडवाइजरी में कहा गया है कि मैच के दिन बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड पर राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसमें कहा गया है कि इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और कानून के अनुसार उन पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में दमघोंटू हवा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानें वायु प्रदूषण को लेकर मॉर्निंग वॉकर्स का क्या है दावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget