एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में दमघोंटू हवा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानें वायु प्रदूषण को लेकर मॉर्निंग वॉकर्स का क्या है दावा?

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण से राहत मिली, पर इतना नहीं कि आप सुकून महसूस कर सकें. राहत यह है कि AQI बहुत खराब से खराब स्थिति में है. 

Delhi Pollution News: ​देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी की शुरुआत अभी नहीं हुई है, लेकिन वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब हो गया है. एक्यूआई खराब होने से राजधानी में सुबह हो या शाम, घर से बाहर निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है. खासकर बुजुर्ग और कम उम्र के बच्चों के लिए. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक भी राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति लोगों की चिंता बढ़ाने वाली है. बुधवार को प्रदूषण से राहत मिली है पर इतना नहीं कि आप ज्यादा राहत महसूस कर सकें. राहत ये है कि एक्यूआई बहुत खराब से खराब स्थिति में है. 

SAFAR-India के अनुसार दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 190 है, जो 'मध्यम' श्रेणी में है. यानी खराब है. वायु प्रदूषण की मार से राजधानी का सबसे वीवीआईपी इलाका यानी कर्तव्य पथ और इंडिया गेट भी अछूता नहीं है. दिल्ली के मॉर्निंग वॉकर्स का भी कहना है कि दिल्ली में सुबह पांच बजे भी शुद्व हवा मिलना मुश्किल हो गया है. 

प्रदूषण का लोगों के हेल्थ पर बुरा असर

दिल्ली में खराब वायु प्रदूषण की वजह से राजधानी के आम लोग ही नहीं बल्कि मॉर्निंग वॉकर्स भी परेशान हैं. इंडिया गेट के पास हर रोज तड़के साइकिल से मॉर्निंग वाक पर निकलने वाले सुयोग सालुखे कहते हैं, "सर्दियां अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन प्रदूषण का स्तर पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है. साइकिल चालकों के रूप में जब मैं सुबह 5 बजे अपने घर से बाहर निकलता हूं, उस समय इस बात की उम्मीद होती है कि दिल्ली में शुद्ध शुद्ध मिलेगी, लेकिन आजकल ऐसा नहीं है. इसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.

प्रदूषण से सांस लेने में होती है समस्या

मूल रूप से गुवाहाटी निवासी और लाल किले के आसपास के इलाके में सुबह की सैर करने वाले बिष्णु कुमार पाल कहते हैं, "दिल्ली में वायु प्रदूषण बहुत अधिक है. मैं गुवाहाटी से हूं और कल ही यहां आया हूं. वहां प्रदूषण इतना अधिक नहीं है. मैं, मास्क लेकर आया हूं, हर किसी के पास मास्क होना चाहिए. मैं वृद्ध हूं, मुझे प्रदूषण के कारण सांस लेने में समस्या हो सकती है, इसलिए मुझे सुरक्षित रहने की जरूरत है."

जामा मस्जिद इलाके में मॉर्निंग वॉक मुश्किल 

इसी तरह हर रोज लाल किले के आसपास के क्षेत्र में सुबह की सैर करने वाले राकेश कहते हैं, "पहले, हम यहां से जामा मस्जिद, भागीरथ पैलेस, सुबह के समय यानी 4 बजकर 30 मिनट पर पैदल चलते थे. हम सुबह 8 से 9 बजे तक चल सकते थे. अब, हम केवल आधे घंटे के लिए सुबह के समय मॉर्निंग वाक कर पाना मुश्किल है. ऐसा इसलिए कि प्रदूषण बढ़ गया है. मुख्य कारण वाहनों की आवाजाही है. वाहनों की आवाजाही से प्रदूषण तो बढ़ने के साथ अब मॉर्निंग वाक करना मुश्किल है'.

Dussehra के दिन अरविंद केजरीवाल ने दिए नये संकेत, कहा- 'भगवान राम हमारे आदर्श, उन्हीं से प्रेरणा लेकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget