एक्सप्लोरर

Delhi Anganwadi Workers: आंगनवाड़ी सेविकाओं को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजेगी दिल्ली सरकार, आतिशी बोलीं- 'बच्चों का विकास आपकी जिम्मेदारी'

Delhi Anganwadi Workers Programme: आतिशी ने 5 हजार आंगनवाड़ी सेविकाओं से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें भी देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा.

Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार लगातार सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात करती है. इसका उल्लेख भी अपनी उपलब्धियों के रूप में करती आई है. इस योजना के तहत दिल्ली सरकार ने एक तरफ सरकारी स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतरीन बनाया तो दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भी भेजा. इसी कड़ी में अब दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी सेविकाओं को भी प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने की तैयारी में जुटी है.दिल्ली सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री आतिशी ने 5 हजार आंगनवाड़ी सेविकाओं से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें भी देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिससे उन्हें नॉन-टीचिंग कार्य से मुक्ति मिलेगी और वे बच्चों की बेहतरी के लिए और भी बढ़िया तरीके से कार्य कर पाएंगी.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बताया की एक रिसर्च के मुताबिक 6 साल तक बच्चों के दिमाग का सबसे ज्यादा विकास होता है, ऐसे में यह तय करना आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि उनके पास आने वाले बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिल सके. उनका दावा है कि जल्द ही स्कूलों की तरह से देश विदेश से लोग आंगनवाड़ी भी देखने आएंगे. 

बच्चों का विकास हमारा मकसद

उन्होंने एक कार्यक्रम में दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं से कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा खेल पिटारा किट लॉन्च किया गया है, जिसे 11 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में वितरित किया जाना है. जिनमें से 7500 केंद्रों को किट उपलब्ध कराया जा चुका है. उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी सेविकाएं देश के भविष्य को आकार दे रही हैं. इसलिए सरकार आंगनवाड़ी में वर्ल्ड क्लास अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन किट (खेल पिटारा) मुहैया करा कर वहां आने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है. दरअसल, खेल के पिटारे में जोड़-तोड़, लेसिंग टूल, रेत, ट्रे, खेलने का आटा, उपकरण, अकारो की किट, जियोबोर्ड और रबर बैंड कनेक्टिंग ब्लॉक, मोती धागा, कनेक्टिंग स्ट्रॉ, नेस्टिंग खिलौने, फ्लेक्सी तार, बटनिंग और जिपिंग फ्रेम, और जंबो नट बोल्ट (निर्माण किट). विजुअल रीडिंग, कहानी की किताबें, स्पर्श कार्ड, कहानी कार्ड, पोस्टर, वर्णमाला पुस्तक और फ्लैशकार्ड. मॉडल, खिलौना सेट, संगीत वाद्ययंत्र, कठपुतलिया और स्लेट. पहेलियां और खेल, बिल्डिंग ब्लॉक, गेंदें, खेल उपकरण और जिग्सा पहेलियां. स्टेशनरी में प्लास्टिक क्रेयॉन, ओरिगेमी शीट, पेंट ब्रश, बच्चों के लिए कैंची, पोस्टर रंग, ग्लिटर ट्यूब आदि शामिल होते हैं.

BJP ने बताया वोट बैंक की राजनीति

दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर आंगनबाड़ी केंद्रों का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों के राजनीतिक उपयोग की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को शैक्षिक किट देना एक दिखावा है. इस बहाने उनके माता-पिता से संपर्क कर उनका राजनीतिक लाभ उठाना है. वहीं, आंगनवाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने की बात पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक रूप से उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा करने से पहले केजरीवाल सरकार को यह बताना चाहिए की सरकार उन आंगनवाड़ी सेविकाओं को उचित वेतन कब देगी, जिसके लिए वे लम्बे समय से आंदोलन कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:  Delhi: 'खुद के बनाए लिबास में रैंप पर उतरीं महिला कैदी' जेल अधिकारी बोले- इनकी जिदंगी को नई दिशा देने में मिलेगी मदद

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget