एक्सप्लोरर

Ashram Flyover News: दिल्ली वालों को मिलेगी जाम से निजात, कल से खोल दिया जाएगा आश्रम फ्लाईओवर

Delhi: सोमवार से आश्रम फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा. इसके उद्घाटन समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल, PWD मिनिस्टर कैलाश गहलोत समेत अन्य स्थानीय विधायक और नेता मौजूद रहेंगे.

Ashram Flyover Opening News: साउथ दिल्ली (South Delhi) से नोएडा (Noida) होते हुए दिल्ली NCR जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कल सोमवार से आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) के रास्ते दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आवागमन करने वालों को अब यहां पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा. 

इसे खोले जाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwwal) पहले ही घोषणा कर चुके थे. कल सोमवार को 11 बजे इसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, PWD मिनिस्टर कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) समेत अन्य स्थानीय विधायक और नेता मौजूद रहेंगे. इस फ्लाईओवर का खुलना यानी आधी दिल्ली जाम मुक्त होना माना जा रहा है. 

सोमवार से खुल जाएगा आश्रम फ्लाईओवर 

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उपमुख्यमंत्री और पीडब्लूडी के मंत्री मनीष सिसोदिया के जेल चले जाने के बाद भी दिल्ली के विकास कार्य को वो बाधित नहीं होने देंगे. इस कड़ी में सबसे पहले 6 मार्च को आश्रम फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा. मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पीडब्लूडी अधिकारियों पर इसे सोमवार को किसी भी हालत में शुरू करने का दबाव बढ़ गया था. इस  फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम तो लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन फ्लाईओवर पर अब तक लाईटें नहीं लगाई जा सकी हैं.

ऐसे में संभव है कि, लाइटों को लगाए जाने तक आश्रम फ्लाईओवर से सिर्फ दिन के वक्त में लोगों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी. इसके बंद होने से पिछ्ले 2 महीनों से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. घंटो जाम में फंस कर लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे थे. इसके बंद होने के कारण वैकल्पिक मार्गों पर भी खासा दबाव बढ़ गया था. लेकिन अब सोमवार से लोगों की ये मुसीबत खत्म हो जाएगी.कल से लोग आराम से दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आवागमन कर पाएंगे.

शुरुआत में फ्लाईओवर पर बड़ी गाड़ियों पर रोक

जानकारी के अनुसार कल से सिर्फ छोटी गाडियों को  इस फ्लाईओवर पर आवागमन की अनुमति होगी. बड़ी गाड़ियों को फिलहाल इस पर चलने की अनुमति नहीं होगी. दरअसल, किलोकरी गांव के समीप रोड साइड बिजली के खंभे लगे हुए हैं जो फ्लाईओवर से काफी सटे हुए हैं. जब तक उन्हें शिफ्ट नही किया जाता तब तक बड़ी गाड़ियों को इस फ्लाईओवर से गुजरने पर रोक रहेगी. साउथ दिल्ली का सबसे बड़ा और व्यस्त आश्रम फ्लाईओवर दिल्ली को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है. 

45 दिनों में पूरा करने का था लक्ष्य

बता दें कि 1 जनवरी से बंद किए गए आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन कार्य को पूरा करने के लिए 45 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके 15 फरवरी तक पूरा हो जाने की संभावना जाहिर की गई थी. लेकिन डेड लाईन बीत जाने के बाद भी इसका काम अब तक पूरा नहीं हो पाया. इससे पहले 28 फरवरी को इसके खुलने की बात सामने आई थी, लेकिन सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह से इसकी शुरुआत नहीं हो पाई. 

वहीं अब मुख्यमंत्री केजरीवाल की घोषणा के बाद दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद जाना-आना करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है. उनके चेहरे पर इस बात की खुशी नजर आई कि अब उन्हें लंबे-लंबे और घंटो लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा. 

Delhi News: मनीष सिसोदिया पर विपक्ष ने लिखी चिट्ठी तो कपिल मिश्रा बोले- ऐसा ही कसाब के लिए हुआ था...

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget