एक्सप्लोरर

Ashram Flyover and Underpass: दिल्ली में आश्रम चौक पर लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी मुक्ति, 22 मार्च से शुरू हो जाएगा अंडरपास

Ashram Underpass: आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम मार्च 2022 तक पूरा होना था, लेकिन अंडरपास का काम होने के कारण यातायात पुलिस की ओर से कुछ महीनों पहले इसके निर्माण कार्य को रोक दिया गया था.

Ashram Flyover and Underpass: दिल्ली (Delhi) के सबसे व्यस्ततम रास्तों में से एक आश्रम (Ashram) के पास चल रहे फ्लाईओवर और अंडरपास के काम के जल्द पूरे होने की उम्मीद है. अंडरपास और फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या से रोजाना दो-चार होने पड़ रहा है. लेकिन जल्द ही आश्रम अंडरपास का काम पूरा हो जाएगा. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 22 मार्च से आश्रम अंडरपास लोगों की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया जाएगा. इसके साथ ही यहां बन रहे आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम भी इसी साल अगस्त महीने तक पूरा होने की उम्मीद है.
 
1400 मीटर लंबे 6 लेन वाले इस आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम मार्च 2022 तक पूरा होना था, लेकिन अंडरपास का काम होने के कारण यातायात पुलिस की ओर से कुछ महीनों पहले इसके निर्माण कार्य को रोक दिया गया था, जिससे कि एक-एक करके काम पूरा हो और आश्रम के पास यातायात की आवाजाही हो सके. पिछले साल यातायात पुलिस ने आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के काम को फिर से शुरू करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया था. जिसके बाद काम फिर से शुरू हो गया और अब इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगस्त 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है.
 
सीएम केजरीवाल ने 2019 में किया था शिलान्यास
 
इसकी वजह से इस साल आश्रम चौक पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिल सकती है. 22 मार्च तक आश्रम अंडर पास लोगों के लिए शुरू हो जाएगा. वहीं इसी साल अगस्त महीने तक फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद इसे भी लोगों के लिए शुरू किया जा सकता है. आश्रम अंडरपास एक्सटेंशन का काम फरवरी 2020 में शुरू किया गया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर 2019 में इसका शिलान्यास किया था. पिछले 2 सालों में लॉकडाउन के कारण इसके काम पर कई बार ब्रेक लगा. वहीं यहां पर आश्रम अंडरपास का भी काम चल रहा था, जिसके कारण यातायात पुलिस की ओर से फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को लेकर एनओसी नहीं दी गई. यही कारण है कि फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में देरी हुई. अब इसका निर्माण इसी साल अगस्त महीने तक पूरा होने की उम्मीद है.
 
डीएनडी और सराय काले खां जाने वाले लोगों की मिलेगी राहत
 
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को तेजी से करवाया जा रहा है. दोनों ओर की सड़कों की चौड़ाई को भी बढ़ा दिया गया है, जिससे कि यातायात भी सुचारू रूप से चल सके. फ्लाईओवर बनाने के लिए पिलर खड़े कर दिए गए हैं, जिन पर काम चल रहा है. इसके कारण यातायात भी ज्यादा प्रभावित नहीं हो रहा है. वहीं इस फ्लाईओवर के बन जाने से आश्रम से डीएनडी और सराय काले खां जाने वाले रास्ते पर लोगों को सिग्नल फ्री ट्रैफिक मिलेगा. साथ ही सराय काले खां से आश्रम और डीएनडी से आश्रम आने वाला रास्ता भी सिग्नल फ्री हो जाएगा.
 
जाम की समस्या से लोगों को हो रही है परेशानी
 
इसके अलावा आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम पूरा हो जाने के बाद दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद आदि इलाकों से आने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अभी सराय काले खां, डीएनडी, भोगल की ओर आने जाने वाले और बदरपुर, मथुरा रोड, आउटर रिंग रोड की ओर जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. ऐसे में लोग जाम से बचने के लिए शॉर्टकट के चक्कर में सिद्धार्थ एक्सटेंशन, कालिंदी कॉलोनी, किलोकरी गांव, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नेहरू नगर, सनलाइट कॉलोनी से जाते हैं, जिस कारण से कॉलोनियों के लोगों को भी परेशानी होती है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget