एक्सप्लोरर

'जनता की अदालत' को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल, 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर कार्यक्रम

Arvind Kejriwal News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल से बाहर आने के बाद अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अब वो जनता की अदालत में जाएंगे. अब उन्होंने प्लान तैयार कर लिया है

Arvind Kejriwals Janata Ki Adalat: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल 22 सितंबर को जंतर मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. दिल्ली में गुरुवार (19 सितंबर) को मंडल प्रभारियों को बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी.

बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अब वो जनता की अदालत में जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (17 सितंबर) को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

केजरीवाल ने की थी 15 सितंबर को इस्तीफे की घोषणा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल मंगलवार दोपहर को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ LG सचिवालय पहुंचे. आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी उनके साथ थीं, जिन्हें विधायक दल की बैठक में केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया. इससे पहले केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी.

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था?

अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को इस्तीफे को लेकर घोषणा करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे देगी. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में समय से पहले चुनाव कराने की भी मांग की. बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है. ऐसे में केजरीवाल आगामी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर को हरियाणा विधानसभा के लिए प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे. जानकारी के मुताबिक वो जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो में शामिल होंगे. पार्टी महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने गुरुवार (19 सितंबर) को कहा कि केजरीवाल आने वाले दिनों में राज्य के 11 जिलों में 13 कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिनमें डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, कलायत, असंध और बल्लभगढ़ और अन्य निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में मंत्री बनने जा रहे मुकेश अहलावत की पहली प्रतिक्रिया, 'बीजेपी ने हमलोगों की पार्टी को...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget