एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का पलटवार, 'आज राहुल गांधी दिल्ली आए, मुझे गालियां दीं लेकिन मैं...'

Arvind Kejriwal on Rahul Gandhi: दिल्ली विधानसभा को लेकर राहुल गांधी ने सीलमपुर में पहली रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. इस पर केजरीवाल ने पलटवार किया.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले बोल रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए गालियां देने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने सोमवार (13 जनवरी) को सीलमपुर में जनसभा की. 

दिल्ली के पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए. उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं. पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूँगा. उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है."

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला

दिल्ली के सीलमपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "क्या आपको वह दिल्ली याद है जब शीला दीक्षित राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री थीं? अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह दिल्ली को साफ करेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे. पेरिस बना देंगे. अब देखिए बाहर चला नहीं जा सकता है. दिल्ली में इतना प्रदूषण है. आधे लोग बीमार रहते हैं. कैंसर बढ़ रहा है. पॉल्यूशन बढ़ता जा रहा है. महंगाई बढ़ती जा रही है.''

'पीएम मोदी की तरह प्रचार करते हैं अरविंद केजरीवाल'

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मिटाने की बात कही थी. क्या अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया? अरविंद केजरीवाल ठीक उसी तरह प्रचार करते हैं जैसे पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं और लोगों से झूठे वादे करते हैं. वैसे ही स्ट्रेटेजी अरविंद केजरीवाल की भी है. इन दोनों में कोई फर्क नहीं है.'' बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: प्रवेश वर्मा का दावा, 'दिल्ली के जाट भाई-बहन बीजेपी के साथ, AAP सरकार ने झुग्गियां तोड़ीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget