एक्सप्लोरर

प्रवेश वर्मा का दावा, 'दिल्ली के जाट भाई-बहन बीजेपी के साथ, AAP सरकार ने झुग्गियां तोड़ीं'

Delhi Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के समय कुछ घर बने लेकिन 'आप' के शासन के दौरान घर नहीं बने.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले लगातार किए जा रहे हैं. इस बीच नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. साथ ही जाट आरक्षण के मसले पर भी घेरा.

प्रवेश वर्मा ने कहा, ''दिल्ली के जाट नेता, भाई-बहन बीजेपी के साथ हैं. दिल्ली का विकास केवल बीजेपी ही कर सकती है. जहां तक जाट रिजर्वेशन की बात है तो उसके लिए राज्य सरकार को सदन से कानून पास करके केंद्र को भेजना होता है, जो उन्होंने कभी नहीं किया. अरविंद केजरीवाल लगातार झूठ बोल रहे हैं.''

अरविंद केजरीवाल सारी दिल्ली वालों का खून चूस रहे- प्रवेश वर्मा

उन्होंने आगे कहा, ''अरविंद केजरीवाल सारी दिल्ली वालों का खून चूस रहे हैं. कल केजरीवाल ने कहा था कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे तो आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. मेरे साथ जो लोग बैठे हैं, दिल्ली के गरीब चेहरे हैं. इसमें एक विकलांग है, एक पूर्वांचली, एक SC है. इन सभी ने 10 साल पहले से घर के लिए दिल्ली सरकार में किसी ने 70 हजार जमा किया, तो किसी ने एक लाख जमा किया, लेकिन किसी को घर नहीं मिला.''

गरीबों से पैसे लिए गए, लेकिन घर नहीं दिए गए- प्रवेश वर्मा

BJP नेता प्रवेश वर्मा ने आगे कहा, ''कांग्रेस के समय कुछ घर बने लेकिन 'आप' के शासन के दौरान घर नहीं बने. दिल्ली के गरीबों से पैसे लिए गए, लेकिन घर नहीं दिए गए. अफजलुद्दीन ने 13 साल पहले 68 हजार जमा कराया, लेकिन आज तक मकान नहीं मिला. अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि 5 बंगलों को तोड़कर अपने लिए आलीशान शीशमहल बनाने वाले इन गरीबों को मकान कब देंगे? 

पिछले 2 साल में दिल्ली सरकार 60 झुग्गियां तोड़ी- प्रवेश वर्मा

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''पिछले दो साल में दिल्ली सरकार ने 60 झुग्गियां तोड़ी. दिल्ली में किसी ने झुग्गियों को तोड़ने का काम किया तो वो अरविंद केजरीवाल हैं. 11 साल झुग्गी बस्तियों के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया क्या है?  बता दें कि दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

सीलमपुर से आज राहुल गांधी करेंगे चुनावी शंखनाद, दिल्ली चुनाव में साफ होगी कांग्रेस की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget