एक्सप्लोरर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने जारी किया पांचवां समन, आबकारी नीति से जुड़ा है मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने बुधवार (31 जनवरी) को पांचवां समन जारी किया. उनसे केंद्रीय जांच एजेंसी दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ करना चाहती है.

Delhi News: दिल्ली आबकारी नीति (Excise Policy) मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को समन जारी किया है. यह केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी का पांचवां समन है. इससे पहले चार समन में सीएम केजरीवाल एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे और राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया था. प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में चल रही जांच के सिलसिले में 2 फरवरी को पूछताछ में शामिल होने को कहा है.

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि सीएम केजरीवाल को लगातार समन भेजा जा रहा है लेकिन वह हर बार इसे टाल रहे हैं. बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोगों की राय लेने के लिए एक हस्ताक्षर कैम्पेन भी चलाया था जिसमें यह पूछा गया था कि अगर केजरीवाल को जेल होती है तो इस्तीफा देना चाहिए या फिर जेल से सरकार चलानी चाहिए. 

2 नवंबर को भेजा गया था पहला समन
केजरीवाल को पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा गया था जिसे अवैध बताकर वह हाजिर नहीं हुए. इसके बाद दूसरा  समन 21 दिसंबर को गया इस पर कोई जवाब नहीं दिया. तीसरा समन 3 जनवरी को समन भेजा गया था. इस समन पर भी वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए. चौथा समन फिर 13 जनवरी को भेजा गया. इसके जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष और एजेंडे के कारण समन भेजा जा रहा है.

मेरे पीछे लगा रखी है केंद्रीय एजेंसियां- केजरीवाल
बीते दिनों सीएम केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया था कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए केंद्र हर तरह के साधन का इस्तेमाल कर रही है. सीएम केजरीवाल ने साथ ही कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरते हैं. सीएम केजरीवाल ने हरियाणा में एक जनसभा में कहा था कि केंद्र सरकार ने उनके पीछे केंद्रीय एजेंसियां छोड़ रखी हैं जैसे कि वह कोई आतंकी हैं. उन्होंने कहा, ''ऐसा लगता है कि सबसे बड़ा आतंकवादी अरविंद केजरीवाल है. केजरीवाल को पकड़ो, मैं आतंकवादी नहीं हूं. आतंकी वो लोग हैं जिन्होंने देश में मंहगाई कर रखी है. हर घर के अंदर आतंक फैला हुआ है."

ये भी पढ़ें- Delhi Kalkaji temple Incident: दिल्ली के कालकाजी मंदिर हादसे में पुलिस का एक्शन, दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, पूछा- जंतर-मंतर क्यों नहीं आ रहे?
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, पूछा- जंतर-मंतर क्यों नहीं आ रहे?
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget