एक्सप्लोरर

Delhi News: सीएम केजरीवाल का एलान- दिल्ली को अगले दो महीनों में मिलेंगे 100 EV चार्जिंग स्टेशन

Delhi News: बता दें कि अगस्त 2020 में दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का लक्ष्य 2024 तक राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 25% करना है.

Delhi News:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में अगले दो महीनों में 100 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन (Electric Vehicle Charging Stations) लगाए जाएंगे. सोमवार को दिल्ली में 11 चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन करते समय उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों पर बैटरी बदलने की भी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि पहले बैटरी स्वैपिंग प्वाइंट और चार्जिंग स्टेसन अलग थे, लेकिन अब इन्हें एक साथ जोड़ दिया गया है. केजरीवाल ने कहा कि इन 11 चार्जिंग स्टेशनों में 73 चार्जिंग प्वाइंट हैं. आने वले दो महीनों में दिल्ली को 100 और चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे.

मेट्रो स्टेशनों के आसपास स्थापित किए जा रहे अधिकांश स्टेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से अधिकांश चार्जिंग स्टेशन मेट्रो स्टेशनों पर स्थापित किए जा रहे हैं ताकि लोग अपने वाहनों को चार्जिंग स्टेशनों पर छोड़ सकें  और जब वे अपने काम से वापस लौटें तो अपने वालन की फुल चार्ज बैटरी के साथ घर लौट सकें. सीएम ने कहा कि ये चार्जिंग स्टेशन सार्वजनिक-निजी भागीदारी से बनाए जा रहे हैं. नए चार्जिंग स्टेशनों के लिए सरकार ने 100 भूखंडों की पहचान की है.

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से बेहद कम आएगा खर्च

केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा- आज दिल्ली में 11 E-चार्जिंग स्टेशन की शुरूआत की। ये एक अद्भुत मॉडल पर आधारित हैं. यहां चार्जिंग कराने पर वाहन चलाना बेहद सस्ता होगा. आज दिल्ली ने दुनिया को सबसे किफ़ायती मॉडल दिया. ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर टू-व्हीलर चार्जिंग का खर्चा 7 पैसे/KM,   थ्री-व्हीलर- 8 पैसे/KM  और कार का खर्चा - 33 पैसे/KM आएगा. जोकि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से काफी किफायती होगा. बता दें कि अगस्त 2020 में दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का लक्ष्य 2024 तक राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 25% करना है.

 

जैस्मीन शाह को कारण बताओ नोटिस पर क्या बोले केजरीवाल

दिल्ली डॉयलॉग और विकास कमीशन (DDC) के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह (Jasmine Shah) को LG द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बारे में केजरीवाल ने कहा कि  कैबिनेट ने उन्हें नियुक्त किया और केवल कैबिनेट ही उनसे सवाल कर सकती है. बता दें कि शाह पर कथित तौर पर AAP का प्रवक्ता बने रहने के साथ DDC का वाइस चेयरमैन बने रहने और ऑफिस को राजनीतिक फायदों के लिए प्रयोग करने के लिए नोटिस दिया गया है. बीजेपी नेता और पश्चिमी दिल्ली से सांसद परवेश वर्मा की शिकायत के बाद शाह पर कार्रवाई की गयी. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को गुजरात में अपने बढ़ते कद के कारण दिल्ली सरकार पर एक और हमला करार दिया है.

यह भी पढ़ें:

Delhi: गोपाल राय की कल बैठक, दिवाली पर वायु प्रदूषण से निपटने की योजना पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget