एक्सप्लोरर

SSC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, अरविंद केजरीवाल बोले- 'ये उनके सपनों पर हमला'

SSC News: कथित SSC घोटाले पर आम आदमी पार्टी ने न्यायिक जांच की मांग की है. वहीं छात्रों ने कहा कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी को टेंडर देकर सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया.

दिल्ली के जंतर मंतर पर कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य और सपनों पर हमला बताया है. आप पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की तीखी आलोचना की है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में वीडियो साझा करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि देश का युवा सड़क पर उतर आया है, लाठियां खा रहा है, क्योंकि वह अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहा है.

उन्होंने कहा कि एसएससी की परीक्षा लाखों युवाओं की ज़िंदगी बदल सकती है, लेकिन जब प्रक्रिया ही शक के घेरे में हो, तो भरोसा कैसे बचता है?

केजरीवाल ने कहा कि यह लाठीचार्ज छात्रों पर नहीं, उनके सपनों और मेहनत पर किया गया हमला है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब सरकार को जवाब देना होगा कि कब तक सिस्टम युवाओं की मेहनत का मजाक उड़ाता रहेगा.

छात्रों की क्या हैं मांगे

विरोध कर रहे छात्रों और शिक्षकों की मांग है कि SSC की परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए. उनका कहना है कि जिस कंपनी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई, वह पहले ही इंदौर की पटवारी परीक्षा में घोटाले में शामिल रही है और वहां से ब्लैकलिस्ट हो चुकी है. इसके बावजूद उसे दोबारा देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक का जिम्मा देना न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि युवाओं के साथ धोखा है.

छात्रों का यह भी आरोप है कि परीक्षा के दौरान कई तकनीकी खामियां सामने आईं. परीक्षा अचानक रद्द कर दी गई और पेपर केंद्रों पर ठीक से आयोजित नहीं हुए. ऐसे में वे सड़कों पर उतरकर न्याय मांग रहे हैं.

आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन

आम आदमी पार्टी ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा है कि एसएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना युवाओं का हक है. पार्टी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है.

आप पार्टी नेताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर मोदी सरकार ने फिर एक बार अपनी तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है.

पार्टी ने यह भी मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और युवाओं को भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली दी जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर पाइपलाइन से सप्लाई
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget