एक्सप्लोरर

सत्येंद्र जैन को बेल मिलने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- '...लेकिन भगवान हमारे साथ हैं'

Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने पूछा कि इनका (सत्येंद्र जैन) का कसूर क्या था?

Satyendar Jain Bail: दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके सत्येंद्र जैन की जमानत ने आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी राहत दी है. उनकी बेल से खुश दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन को दो साल से ज्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई. इनका कसूर क्या था? इनके यहां कई कई बार रेड हुई. एक पैसा भी नहीं मिला. 

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, ''इनका कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया. मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के लिए और गरीबों का फ्री इलाज रोकने के लिए मोदी जी ने इन्हें जेल में डाल दिया. लेकिन भगवान हमारे साथ है. आज ये भी रिहा हो गए.''

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, 'सत्यमेव जयते'. 

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत दी. जज ने 50 हजार रुपये के जमानत बॉण्ड भरने और इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर राहत देने का फैसला सुनाया.

आज जैन जेल से बाहर आएंगे. सूत्रों ने बताया कि जैन को तिहाड़ जेल से लेने के लिए आप के बड़े नेता जाएंगे. 

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

जमानत पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''चलिए अब आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. सारे षड्यंत्रों के बावजूद सभी साथी बाहर आ गये. सत्यमेव जयते.''

मई 2022 में हुई थी गिरफ्तारी

आप के वरिष्ठ नेता जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मिली थी. हालांकि बाद में उन्हें सरेंडर करना पड़ा. अब वो 19 महीने के बाद जेल से बाहर आएंगे.

दिल्ली सरकार फिर शुरू करेगी 'जय भीम योजना', प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget