एक्सप्लोरर

तमिलनाडु के मंत्री पर ED की छापेमारी, CM केजरीवाल बोले- 'बीजेपी राजनीतिक बदले की भावना में...'

ED Raids: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के यहां हुई छापेमारी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी सरकार पर विपक्ष को परेशान करने का आरोप लगाया.

तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने केंद्र की बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा. सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष को परेशान करने और डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का बीजेपी द्वारा दुरुपयोग बिना किसी रोक टोक के जारी है.

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, "विपक्ष को परेशान करने और डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का बीजेपी द्वारा दुरुपयोग बेरोकटोक जारी है. तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी के छापे की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीतिक बदले की भावना से अंधी बीजेपी हमारे लोकतंत्र को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही है."

 

ईडी ने धनशोधन के एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां और इरोड के अलावा बालाजी के गृह जिले  करूर में भी तलाशी ली गई.   ईडी के अधिकारियों ने कहा कि यहां सचिवालय में बालाजी के कार्यालय के कमरे में भी तलाशी ली गयी. पांच साल में यह दूसरी बार है जब केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने सचिवालय के अंदर तलाशी ली. दिसंबर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मृत्यु के कुछ दिन बाद तत्कालीन मुख्य सचिव पी. राम मोहन राव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयकर अधिकारियों ने सचिवालय में तलाशी ली थी.  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने ईडी के छापे को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा और कहा कि वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को ‘‘पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने’’ में लिप्त है. स्टालिन ने एक बयान में कहा, ‘‘बीजेपी जिन लोगों का राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर सकती, उन्हें पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने की उसकी राजनीति सफल नहीं होगी. वह समय नजदीक आ रहा है, जब वे खुद ही इसे महसूस करेंगे."

Delhi: पानी के गलत बिलों को ठीक करने के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, इस स्कीम का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget