एक्सप्लोरर

महाकुंभ जाने के सवाल पर AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'अभी कोई...'

Arvind Kejriwal on Mahakumbh 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महाकुंभ जाने की डेट अभी फाइनल नहीं है. लेकिन वो जल्द ही जाएंगे.

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो जल्द ही महाकुंभ जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्लानिंग की हुई है लेकिन तारीख अभी तय नहीं की है. उन्होंने कहा कि अध्यात्म हमें सच बोलना सीखाता है. अगर अधात्म को राजनीति से अलग कर दिया तो राजनीति कीचड़ बन जाएगी, जो आज बनी हुई है. उन्होंने कहा कि आज राजनीति के अंदर अध्यात्म नहीं है. महात्मा गांधी भी कहते थे कि अध्यात्म को तो राजनीति में रहना चाहिए. राउंडटेबल चर्चा के दौरान उन्होंनने ये बातें कही.

सरकार सारे धर्मों के लिए बराबर होने चाहिए- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अगर मैं कहता हूं कि मैं आपके लिए अच्छे स्कूल बनाऊंगा तो मुझे आपके लिए अच्छे स्कूल बनाने चाहिए. कोई कहता है कि मैं 15 लाख दूंगा तो चुनाव जीतने के बाद 15 लाख रुपये देने चाहिए. जो कमिटमेंट हम करें वो कमिटमेंट पूरे होने चाहिए. वोट खरीदे जा रहे हैं, एमएलए खरीदे जा रहे हैं ये गलत है. ये अध्यात्म नहीं सिखाता. जो भी सरकार बने वो सारे धर्मों के लिए बराबर होने चाहिए."

'ये कहना गलत कि चुनाव आए तो मैं मंदिर जा रहा हूं'

आप संयोजक ने कहा आगे कहा, "ये कहना गलत है कि चुनाव आ गए तो मैं मंदिर जाने लगा. हमने दिल्ली के अंदर एक योजना लागू की हुई है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना. जिसमें मैं एक लाख से ज्यादा बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा चुका हूं. 12 तीर्थ स्थानों की लिस्ट है. ये पूरा मुफ्त होता है. एक हफ्ते का ट्रिप होता है. किस संस्था या पार्टी ने ऐसा काम किया है? मुझे लगता है कि ये पुण्य का  काम है. ये मैं वोट या चुनाव जीतने के लिए नहीं कर रहा हूं." 

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं स्कूल बनाता हूं. उसमें हिंदुओं के बच्चे, मुसलमानों के बच्चे, सिख से बच्चे और जैन के बच्चे भी पढ़ते हैं. जो लोग ये क्लेम करते हैं कि हिंदुओं की पार्टी है उन्होंने हिंदुओं के लिए क्या किया? मैंने तो हिंदुओं के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी. हिंदुओं के बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम किया. अगर घर में कोई बीमार हो जाए तो अच्छे इलाज का इंतजाम किया."

Delhi NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात के बाद GRAP-3 लागू, जानें क्या-क्या रहेगा बंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
राजघाट के बाहर से अंकिता भंडारी के परिजन को पुलिस ने हटाया, मां हुईं बेहोश
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, नोएडा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
कनॉट प्लेस का सुपर बाजार टूटेगा या नहीं? समिति करेगी जांच तब होगा आखिर फैसला
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी
दिल्ली: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget