एक्सप्लोरर

BJP नेता कपिल मिश्रा की सभा के पास ही अरविंद केजरीवाल की रैली, कहा- 'थोड़े भटक गए हैं, लेकिन...'

Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करावल नगर में उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन पर कहा कि उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगे.

Arvind Kejriwal on Kapil Mishra: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल धुआंधार कैंपेन में जुटे हैं. इस बीच वो मंगलवार (28 जनवरी) को बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. दिलचस्प है कि करावल नगर में जहां केजरीवाल की रैली आयोजित की गई, उसके चंद कदमों पर बीजेपी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा की भी जनसभा थी. 

अरविंद केजरीवाल ने जनसभा की शुरुआत करते हुए दावा किया कि इसके पीछे (स्टेज के) बहुत बीजेपी वाले मुझे काले झंडे दिखा रहे थे, उन्हें भी मेरा नमस्कार. उन्हें कहना चाहता हूं कि जब दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो उनके लिए भी फ्री बिजली और उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगे. वे भी हमारे भाई हैं, लेकिन थोड़े भटक गए हैं.

कपिल मिश्रा की तरफ अरविंद केजरीवाल का इशारा

उन्होंने कहा, ''2015 में आपने करावल नगर से हमारा एमएलए बनाया, पता नहीं उसके दिमाग में क्या था, वो छोड़कर उधर चला गया. हमारे पास काम करने का बहुत प्लान था. जो बीजेपी का उम्मीदवार है, वो गाली गलौच करता है, वो काम नहीं करायेगा. हमारा प्रत्याशी काम करायेगा.''  आम आदमी पार्टी ने मनोज त्यागी को उम्मीदवार बनाया है.

हनुमान जी ने मुझे आशीर्वाद दिया- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ''अगर कमल का बटन दबाया तो अन्य बीजेपी शासित राज्यों की तरह यहां दिल्ली में भी बिजली गुल हो जाएगी. मैं हनुमान जी का भक्त हूं, उनकी कृपा है. उन्होंने मुझे वरदान दे रखा है. हनुमान जी ने मुझे आशीर्वाद दे रखा है कि पूरी पृथ्वी पर केवल अरविंद केजरीवाल ही 24 घंटे फ्री बिजली दे सकता है.''

करावल नगर है बीजेपी का गढ़

कपिल मिश्रा करावल नगर से आप के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. उन्होंने कुछ साल पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे. करावल नगर सीट पर 1993 से लगाता बीजेपी जीतती रही है.

इस सीट से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट 1998, 2003, 2008, 2013 और 2020 में विधायक चुने गए. उन्हें सिर्फ 2015 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. तब उन्हें आप के उम्मीदवार रहे कपिल मिश्रा ने हराया था. इस बार बीजेपी ने इस सीट से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है. बिष्ट को मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है. 

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग वाले दिन कितने बजे से चलेंगी DTC की बसें? जान लीजिए अपडेट

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget