एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Nomination: अरविंद केजरीवाल का नामांकन आज, पर्चा दाखिल करने से पहले कहां जाएंगे और क्या करेंगे?

Arvind Kejriwal Nomination News: अरविंद केजरीवाल के नामांकन में आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता और कई विधायक भी शामिल होंगे. केजरीवाल के नामांकन के लिए दिल्ली के बाहर से भी महिलाएं पंहुच रही हैं.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज (15 जनवरी) नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन करेंगे. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 'आज मैं अपना नामांकन भरने जा रहा हूं. पूरी दिल्ली से मेरी कई मां-बहनें मुझे आशीर्वाद देने मेरे साथ जाएंगी. नामांकन के पहले प्रभु का आशीर्वाद लेने वाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर जाऊंगा.

आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता और कई विधायक भी अरविंद केजरीवाल के नामांकन में शामिल होंगे. केजरीवाल के नामांकन के लिए दिल्ली के बाहर से भी महिलाएं पंहुच रही हैं. केजरीवाल वाल्मीकि मंदिर और फिर हनुमान मंदिर जाने के बाद सीधा पार्टी दफ्तर जा सकते हैं और फिर नामांकन होगा. फिलहाल केजरीवाल रोड शो नहीं करेंगे. बता दें मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया.

अरविंद केजरीवाल का प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित से मुकाबला
बता दें आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने बड़े नेताओं को टिकट दिया है. कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और बीजेपी ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है.

नई दिल्ली विधानसभा सीट इस बार सबसे ज्यादा चर्चाओं में है. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट कटवाने आरोप लगाया है. अरविंद केजरीवाल ने 2013 में इस सीट से शीला दीक्षित को हराया था. इसके बाद से उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव के बीच पूर्व CM समेत टारगेट पर कई दिग्गज नेता! हमले का खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget