एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने सुनाई तिहाड़ जेल की आपबीती, 'कभी अपमानित करते और कभी...'

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने कहा है कि जब जब धरती पर धर्म की हानी होगी तब मैं प्रकट होऊंगा.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (13 मई) को आम आदमी पार्टी के पार्षदों के साथ बैठक की. इससे पहले रविवार को उन्होंने विधायकों के साथ बैठक की थी. सीएम केजरीवाल शुक्रवार को जेल से बाहर आए थे, इसके बाद से लगातार पार्टी के लिए बैठकें और रोड शो कर रहे हैं.

उन्होंने  पार्षदों के साथ लोकसभा चुनाव प्रचार के तौर तरीकों पर चर्चा की. साथ ही सभी पार्षदों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के पूरी ताकत लगाने को कहा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने पूरी कोशिश कि जेल के अंदर केजरीवाल को तोड़ने की. कभी अपमानित करते थे. कभी बेईज्जत करते थे. 15 दिनों तक इन्होंने इंसुलिन नहीं दिया. मैं, बार-बार इंसूलिन मांग रहा था. सूगर लेवल बढ़ता जा रहा था. मुझे मेरी पत्नी से मिलने से मना कर दिया.

 

पीएमओ को भी दी जा रही थी सीसीटीवी की फीड

उन्होंने कहा कि जेल में मेरे कमरे में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. 13 अधिकारी मॉनिटर कर रहे थे. सीसीटीवी की फीड पीएमओ कार्यालय को भी दी गई थी.

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''मोदी जी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन मोदी जी भगवान नहीं हैं. भगवान हमारे साथ हैं. आज इनको हमारे काम का डर लग रहा है. टीवी चैनल वाले जहां सड़क पर जाते थे, जिससे पूछते थे, सब कहते थे कि केजरीवाल ने अच्छा काम  किया है, जेल में नहीं डालना चाहिए था. मैं जेल में टीवी देख रहा था.''

'नहीं रोक पाये दिल्ली का काम'

बीजेपी वालों ने सोचा था कि मनीष को जेल भेज देंगे तो स्कूल बंद हों जाएंगे. ऐसा नहीं हुआ. स्कूल को आतिशी ने संभाल लिया. इन्होंने केजरीवाल को जेल भेज दिया. सोचा दिल्ली के काम रुक जाएंगे. यूपी और महाराष्ट्र ​सहित पूरे देश से मुझे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के निमंत्रण प्रचार के लिए आ रहे हैं. जहां-जहां जा पाऊंगा, जाऊंगा.

गठबंधन जीती तो पांच जून को वापस आ जाऊंगा

दिल्ली के सीएम ने आप के एमसीडी पार्षदों से ये भी कहा कि दो तारीख को मुझे वापस जाना है. चार तारीख के नतीजे मैं जेल से देखूंगा. अगर आपने मेहनत की और इंडिया गठबंधन जीत गया, तो मैं 5 तारीख को वापस आ जाऊंगा.

 

दो जून को करना होगा सरेंडर

दिल्ली आबकारी मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. 11 दिनों तक ईडी की कस्टडी में रखने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक अप्रैल 2024 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने सीएम की याचिका पर सुनवाई करने और लोकसभा चुनाव प्रचार को देखते हुए 10 मई को अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया, लेकिन शीर्ष अदालत के आदेशों के अनुरूप सीएम को दो जून को वापस तिहाड़ पहुंचकर सरेंडर करना होगा. 

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए करेंगे रोड शो, आज मिले उदित राज, कल कन्हैया कुमार से हुई थी मुलाकात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में AAP को झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक BJP में शामिल
दिल्ली में AAP को झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक BJP में शामिल
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट', 10 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे केंद्र
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट', 10 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे केंद्र
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget