एक्सप्लोरर

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ाई गई है. वहीं, दुर्गेश पाठक को 1 लाख के बॉन्ड पर जमानत मिली है.

Arvind Kejriwal Judicial Custody: दिल्ली की अदालत ने बुधवार (11 सितंबर) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी. वहीं, दिल्ली की अदालत ने एक्साइज पॉलिसी केस में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को जमानत दे दी है. आप नेता को एक लाख रुपये के जमानती बॉन्ड पर जमानत दी गई है. 

सीएम अरविंद केजरीवाल और हिरासत में लिए गए अन्य लोग तिहाड़ जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान सुनवाई करते हुए सीएम केजरीवाल की जमानत 25 सितंबर तक बढ़ा दी गई. गौरतलब है कि सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल के पक्ष में लड़ रहे हैं. सीबीआई का आरोप है कि आम आदमी पार्टी को एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े कथित घोटाले में अवैध धन से फायदा हुआ है.

21 मार्च को अरेस्ट हुए थे सीएम केजरीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसी साल 21 मार्च को अरेस्ट किया था. इसके बाद जुलाई में CBI ने इस कथित घोटाले में सीएम केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. 

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी अंतिरम जमानत
इस कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा अरेस्ट हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. हालांकि, सीबीआई अरेस्ट केस में उन्हें अभी भी जेल में रहना होगा.  

इससे पहले 27 अगस्त और फिर 3 सितंबर को सीएम अरविंद केजरीवाल की हिरासत 11 सितंबर तक बढ़ाई गई थी. अब फिर से उन्हें 25 सितंबर तक कस्टडी में ही रहना होगा.


दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर लगाया आरोप
आप नेता दुर्गेश पाठक ने जमानत मिलने के बाद बुधवार को कहा कि वह कई साल से यह ड्रामा देख रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी झूठे मामलों के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं. लेकिन, अब सच सामने आ रहा है. सभी को जमानत मिल रही है और सभी जेल से बाहर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: हैवानियत! शक होने पर पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या, मासूम के सामने लाश छोड़ हो गया फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget