एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'सपने दिखाने में माहिर हैं केजरीवाल', BJP बोली- '9 साल में दिल्ली में जो बदलाव हुए केंद्र ने कराए'

Arvind Kejriwal News: पिछले 9 सालों के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया. सभी प्रमुख बुनियादी परियोजनाएं केंद्र सरकार के फंड से पूरी हुई हैं. 

Delhi News: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के दावों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली (City of Lake) को झीलों का शहर बताकर अपनी उपलब्धियों बताना उनका एक और झूठ है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपने बेचने की कला में माहिर हैं. झीलों का शहर उनका दिल्लीवासियों को दिखाया गया एक और सपना है जो पूरा नहीं होगा.

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल ने 2018 में दिल्ली को सिंगापुर बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन 5 साल बाद भी दिल्ली को केजरीवाल सरकार से कोई विकास या सौंदर्यीकरण परियोजना नहीं मिली है. पिछले 9 वर्षों में दिल्ली में देखी गई सभी प्रमुख बुनियादी ढांचा या सौंदर्यीकरण परियोजनाएं पीएम नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के फंड से आई हैं.अरविंद केजरीवाल गत दो साल से झीलों के शहर का सपना दिखा रहे हैं, पर धरातल पर कुछ नहीं किया है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मात्र 6 माह में नजफगढ़ ड्रेन में परिवर्तित हुई ऐतिहासिक साहिबी नदी की सफाई करवाकर पुनर्जीवित कर दिया. यमुना किनारे असिता इस्ट घाट बनवाकर जमीनी काम किया है.

सीएम का दावा हास्यास्पद

दिल्ली के सीएम यह दावा कि झीलों के शहर के मेरे विचार को ब्लूमबर्ग में जगह मिली है, हास्यास्पद है. कुछ महीने पहले केजरीवाल सरकार ने दावा किया था कि हमारे सरकारी स्कूलों को न्यूयॉर्क टाइम्स और दुबई टाइम्स ने प्रदर्शित किया है, लेकिन एक दिन बाद यह एक प्रायोजित कहानी साबित हुई. इसी तरह केजरीवाल ने अपने मोहल्ला क्लिनिक अवधारणा के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता का दावा किया, जिसने न केवल दिल्लीवासियों को कोविड-19 चरण के दौरान बुरी तरह से निराश किया, बल्कि आज भी वे एक फ्लॉप शो है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और दवाएं गायब हैं. चिकित्सा परीक्षणों की कोई सुविधा नहीं है.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल, लड़की ने की ऐसी हरकत, सभी की नजरें उसी पर टिकी रहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget