एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Bail: 'लोगों में उम्मीद की किरण बंधी है', सीएम अरविंद केजरीवाल के जमानत पर AAP की प्रतिक्रिया

Arvind Kejriwal News: दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि लोकतंत्र पर जब-जब ख़तरा आया है तब सुप्रीम कोर्ट इसे बचाने के लिये सामने आया है. इस देश में तानाशाही की सरकार है.

Arvind Kejriwal Interim Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच हलचल काफी तेज हो गई है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता शामिल हुए. आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अंतरिम बेल देकर एक उजाले की उम्मीद जगाई है. आज पूरा देश खुश है.

मंत्री गोपाल राय ने इसे सत्य की जीत बताया है. उन्होंने कहा, ''ये सत्य की जीत हुई है लोगों में उम्मीद की किरण बंधी है. सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देना चाहता हूं.'' 

वोट की ताकत से देश को बचाना होगा- आतिशी

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने भी कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, ''कोर्ट के फ़ैसले से सत्य की जीत हुई है . लोकतंत्र और संविधान की जीत हुई है. लोकतंत्र पर जब-जब ख़तरा आया है तब सुप्रीम कोर्ट इसे बचाने के लिये सामने आया है. इस देश में तानाशाही की सरकार है. एक सरकार जो लोकतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश कर रही है. इस सरकार से लड़ाई जारी है. देश को बचाने का ये आख़िरी मौक़ा है. वोट की ताकत से देश को बचाना होगा''.

'बड़े मकसद के लिए CM केजरीवाल जेल से बाहर आ रहे'

इसके साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री सौरव भारद्वाज ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि 40 दिन में अंतरिम बेल होना एक चमत्कार जैसा है. ये ईश्वर का इशारा है. ये बजरंग बली का आशीर्वाद है. इसका बड़ा मक़सद है. एक बड़े मकसद के लिए सीएम केजरीवाल जेल से बाहर आ रहे हैं. इसका असर आपको जल्द देखने को मिलेगा.''

सीएम केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति के मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (10 मई) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है. अदालत ने ये भी कहा है कि 2 जून को उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal News: सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget