एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल का घटा वजन! आतिशी के बयान पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

Arvind Kejriwal News: तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने ​अपनी चिट्ठी में लिखा है कि AAP सरकार के मंत्री, सांसद और अन्य लोग लगातार केजरीवाल के 8.5 किलोग्राम वजन कम होने का दावा कर रहे हैं. ये आरोप निराधार हैं.

Arvind Kejriwal Health News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर दोनों पार्टी के नेता आमने-सामने आ गए हैं. इसी कड़ी में आतिशी के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है. वहीं, तिहाड़ जेल के अधीक्षक (सुपरिंटेंडेंट) ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर एक चिट्ठी लिखी है. अपनी चिट्ठी में उन्होंने आप नेताओं के आरोपों को निराधार करार दिया है.

तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने ​चिट्ठी में लिखा है कि AAP सरकार के मंत्री, सांसद और अन्य लोग लगातार केजरीवाल के 8.5 किलोग्राम वजन कम होने का दावा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगाए जा रहे ये आरोप निराधार हैं. ये जेल प्रशासन को डराने के इरादे से झूठी जानकारी और जनता को भ्रमित करने की कोशिश है.

आतिशी ने क्या कहा था?

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने 14 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम केजरीवाल के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था. उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. 

उन्हें जान बूझकर इन्सुलिन नहीं लेने दिया जा रहा है. जबकि वह 30 वर्षों से डायबिटिक हैं. उनका सुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ है. जेल में बंद दिल्ली के सीएम को अगर कुछ होता है तो उसकी जिम्मेवारी बीजेपी की होगी.

'AAP नेताओं को रटा रटाया राग'

आतिशी के बयान के जवाब में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल एवं उनके सहयोगी नेता भलीभांति जानते हैं कि भ्रष्टाचार के बढ़ते आरोपों के बीच "आप" अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता खोती जा रही है. ऐसे में यदि अरविंद केजरीवाल ज्यादा दिन जेल में रहे तो उनकी पार्टी बिखर सकती है. ऐसे में सीएम केजरीवाल की जमानत के लिए बेताब "आप" नेता रोज रटा रटाया राग अलापते हैं. रविवार को संजय सिंह ने जो बोला था, उसी को आतिशी ने दोहराया है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आप नेता रोज अखबारों में अपनी ब्यानबाजी छपवाकर ना सिर्फ जनता को बल्कि न्यायालयों को भी प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं. वह अब 'भ्रम फैलाओ राज करो' अभियान में सफल नहीं होंगे." 

तिहाड़ जेल के अधीक्षक की रिपोर्ट में क्या है?

  • तिहाड़ जेल अधीक्षक के मुताबिक एक अप्रैल 2024 को जब सीएम अरविंद केजरीवाल पहली बार तिहाड़ आये थे तो उनका वजन 65 किलोग्राम था.
  • 10 मई को जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से निकलें तो उनका वजन 64 किलोग्राम था.
  • दो जून को जब जेल में सरेंडर किया तो उनका वजन 63.5 किलोग्राम था.
  • 14 जुलाई 2024 की डेट में सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन 61.5 किलोग्राम है.
  • जेल सुपरिटेंडेंट ने यह भी जानकारी दी है कि कम खाना खाने या कम कैलरी इनटेक के चलते भी सीएम के वजन में गिरावट हो सकती है.
  • सीएम अरविंद केजरीवाल का रोजाना वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की देख रेख में चेकअप होता है. साथ ही कोर्ट के आदेशानुसार मेडिकल बोर्ड से परामर्श के समय उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहती है.

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मरीज की हत्या के बाद डॉक्टरों में खौफ, RDA ने की ​हड़ताल की घोषणा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget