एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Bail: 50 दिनों बाद जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, लोकसभा चुनाव के बीच AAP उत्साहित

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी. सुप्रीम कोर्ट के इस अहम फैसले से आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी राहत मिली है.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (10 मई) को बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी. सुप्रीम कोर्ट का यह अहम फैसला आम आदमी पार्टी (आप) के लिए बड़ी राहत मिलने जैसा है. सीएम केजरीवाल पर जैसी ही कोर्ट ने फैसला सुनाया दिल्ली में आप मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. आप के सभी बड़े नेता दफ्तर पहुंचे.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम 1 जून तक अंतरिम रिहाई देने जा रहे हैं. 2 जून को सरेंडर करें. अंतरिम जमानत की शर्त पर कोर्ट ने कुछ नहीं कहा है. वकील के मुताबिक, चुनाव प्रचार पर कोई रोक नहीं है. 

दिल्ली में 25 मई को सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चार जून को नतीजों की घोषणा होगी. शीर्ष अदालत ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें जमानत दी है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल दिल्ली, पंजाब और गुजरात जैसे अहम राज्यों में आप के लिए चुनाव प्रचार कर सकेंगे. 

सुप्रीम कोर्ट की शर्त

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल सचिवालय या ऑफिस नहीं जा सकेंगे. किसी सरकारी फाइल पर भी वो साइन नहीं करेंगे. अगर जरूरत हुई तो उपराज्यपाल से इजाजत लेनी होगी.

जमानत मिलने से ठीक पहले आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी रणनीति बदलेगी. चुनाव केजरीवाल के नाम पर ही लड़ेंगे.

कोर्ट में क्या बोले थे केजरीवाल के वकील?

सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को कहा था कि, ''मैं वचन दे रहा हूं कि रिहाई के दौरान केजरीवाल किसी फाइल पर दस्तखत नहीं करेंगे. लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इसे आधार बना कर एलजी कोई फाइल न रोक दें.''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को उनके आवास से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. अब सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं.

मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, महाबल मिश्रा और कन्हैया कुमार..., कौन हैं दिल्ली के सबसे अमीर उम्मीदवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget