एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर क्यों लगी रोक? ED ने फंसाया पेंच, अब दिल्ली HC पर AAP की नजर

Arvind Kejriwal Bail News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को जमानत मिली थी. इसे शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी. इसके बाद सुनवाई होने तक उनकी जमानत पर रोक लग गई है.

Arvind Kejriwal Bail Latest News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई होने तक रोक लग गई है. ईडी की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में सीएम केजरीवाल की जमानत को चुनौती दी गई है. इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी रिहाई पर रोक लगा दी.

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी. ईडी का कहना है कि हमको बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया. हमारी बात पूरी नहीं होने दी गई. वहीं अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि ये सही नहीं है. अदालत ने दोनों पक्षों को सुना. कोर्ट ने आज ही याचिका पर सुनवाई की बात की. अभी तक याचिका दायर नहीं हुई है, मामले को सीधा मेंशन किया किया गया है. तकनीकी तौर पर कुछ देर में सुनवाई हो सकती है.

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को उन्हें जमानत दी थी. विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आग्रह भी खारिज कर दिया. ईडी 48 घंटे की रोक के दौरान ऊपरी अदालत जा सकती थी. विशेष न्यायाधीश ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल को रिहा करने का आदेश दिया.

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को किया गया था गिरफ्तार

ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. उससे बस कुछ समय पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर गिरफ्तारी से संरक्षण देने से इनकार कर दिया था. दस मई को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दी थी और कहा था कि उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल आना होगा. केजरीवाल ने दो जून को तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और तब से वहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट के 48 घंटे के भीतर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के मामले में भी केस
दिल्ली प्रोटेस्ट के 48 घंटे के भीतर 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के मामले में भी केस
बंगाल से दिल्ली एयरलिफ्ट की जाएगी CRPF की 20 बटालियन, राजधानी में तैनात होंगे 2000 जवान
बंगाल से दिल्ली एयरलिफ्ट की जाएगी CRPF की 20 बटालियन, राजधानी में तैनात होंगे 2000 जवान
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget