एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की जमानत मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, आया ये बड़ा अपडेट

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की गिरफ्तारी मामले में जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसपर आज सुनवाई हुई.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज (शुक्रवार, 5 जुलाई) हाई कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया. अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी. इसी दिन केजरीवाल की उस याचिका पर भी सुनवाई होगी जिसमें उन्होंने सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी है.

आज सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस मामले में चार सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है. सीबीआई ने मामले में तब गिरफ्तार किया जब निचली अदालत से केजरीवाल को ईडी  मामले में जमानत मिल चुकी है.

सीबीआई के वकील ने क्या कहा?

वहीं सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने कहा कि केजरीवाल की तरफ से गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए लंबित है, ऐसे में जमानत पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए.

सीबीआई के वकील ने कहा कि आमतौर पर पहले निचली अदालत में जमानत याचिका दायर होती है, उसके बाद हाई कोर्ट में दायर की जाती है. इसपर कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की जो दलील है कि बिना निचली अदालत में जमानत याचिका दायर किए, सीधे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, इस दलील पर बाद में विचार किया जाएगा.

26 जून को सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीन जुलाई को सीबीआई की गिरफ्तारी के मामले में जमानत के लिए याचिका दाखिल किया था. सीबीआई ने उन्हें 26 जून को गिरफ्तार किया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया. इसके बाद 29 जून को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

सीएम ने सीबीआई की गिरफ्तारी और रिमांड को भी हाई कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में हाई कोर्ट पहले ही सीबीआई को नोटिस जारी कर चुकी है.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सबसे पहले ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी. उन्होंने दो जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. ईडी के मामले में निचली अदालत ने उन्हें 20 जून को जमानत दी. हालांकि हाई कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी.

लोकसभा के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का हाथ थामेगी AAP? सुशील गुप्ता ने दिया ये जवाब

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget