एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल की अतंरिम जमानत पर BJP की प्रतिक्रिया, 'शायद SC ने उन्हें बाहर निकालकर...'

Arvind Kejriwal Bail News: सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) को आज (12 जुलाई) बड़ी राहत मिली है. ईडी वाले केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी गई है.

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आबकारी नीति के ईडी वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की ओर से अंतरिम जमानत दिए जाने पर बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत (Kamaljeet Sehrawat) की प्रतिक्रिया आई है. कमलजीत सहरावत ने कहा है कि अंतरिम जमानत किसी व्यक्ति की ओर से किए गए अपराध से राहत नहीं है.

कमलजीत सहरावत ने कहा कि अंतरिम जमानत के तहत मामला चलने तक व्यक्ति जेल से बाहर रह सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अरविंद केजरीवाल ने कोई घोटाला नहीं किया है, वह भ्रष्टाचार में शामिल नहीं थे. शायद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बाहर निकालकर काम करने की अनुमति दी है, क्योंकि दिल्ली के लोग पीड़ित हैं, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बरी नहीं किया है.

अंतरिम जमानत के मतलब बरी होना नहीं- सचदेवा
वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "यह जांच एजेंसी और न्यायपालिका के बीच का फैसला है. अंतरिम जमानत का मतलब यह नहीं है कि आप बरी हो गए हैं. कोर्ट का स्पष्ट फैसला आने दीजिए, लेकिन दिल्ली की जनता यह अच्छी तरह जानती है कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में भ्रष्टाचार किया है, वैसा ही इस बिजली घोटाले का मामला है, जहां दिल्ली की जनता को लूटने की कोशिश की जा रही है."

आप के लीगल सेल ने दी यह प्रतिक्रिया
मामले में आप के लीगल सेल के स्टेट प्रेसिडेंट संजीव नसैर ने कहा, ''मैं सुप्रीम कोर्ट का आभार जताता हूं कि आज राहत का बड़ा दिन है. हम पहले ही दिन से यह कह रहे थे कि पीएमएलए का केस आधारहीन है. इसका कोई आधार नहीं है. ना तो अरविंद केजरीवाल का नाम एफआईआर में है, ना ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत है. आज तक ईडी कुछ भी साबित करने में सफल नहीं रही है कि उसने किस परिस्थिति में  सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार होना चाहिए, क्योंकि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि यह राजनीति से प्रेरित केस है.'' केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर आप के नेता दिलीप पांडे, सौरभ भारद्वाज और आतिशी की भी प्रतिक्रिया आई है और सभी ने इसे सच्चाई की जीत करार दिया है. 

ये भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आतिशी बोलीं, 'रिहाई रोकने के लिए CBI...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget