एक्सप्लोरर

'इतना बड़ा आंदोलन होगा, इसी जंतर मंतर से कांग्रेस सरकार...', अरविंद केजरीवाल की BJP को चेतावनी

Arvind Kejriwal News: दिल्ली में झुग्गियां तोड़े जाने के खिलाफ AAP ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीबों को उजाड़ने की साजिश हो रही है.

Arvind Kejriwal at Jantar Mantar: राजधानी दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज (रविवार, 29 जून) जंतर मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. 

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 5 महीनों में बीजेपी ने गरीबों का जीना मुश्किल कर दिया है. उन्होंने कहा कि जिन झुग्गियों को हटाया जा रहा है. वहीं से लोग अपना रोजगार करते हैं, महिलाएं आस-पास घरों में काम करती हैं, लेकिन उन्हें सड़कों पर ला खड़ा कर दिया गया है.

कभी मोदी की गारंटी पर भरोसा मत करना- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोलते हुए कहा, "मोदी जी ने वादा किया था जहां झुग्गी, वहीं मकान... लेकिन हकीकत में वे मैदान बना रहे है. ये झूठे प्रधानमंत्री हैं. आगे कभी मोदी की गारंटी पर भरोसा मत करना. इनके नेता कभी आपके घरों में आकर सोते थे, अब उन्हीं घरों को तोड़ने की योजना बना रहे हैं. ड्राइवर, दूधवाले, कामवाली, दुकान वाले सब झुग्गी से आते हैं. दिल्ली की 40 लाख आबादी झुग्गियों में रहती है और इन्हें उजाड़ने की साजिश हो रही है."

नहीं रोकी गई कार्रवाई तो होगा बड़ा आंदोलन- अरविंद केजरीवाल

विरोध प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर झुग्गी तोड़ने की कार्रवाई नहीं रोकी गई तो इतना बड़ा आंदोलन होगा कि इसी जंतर मंतर से कांग्रेस की सरकार गई थी, अन्ना आंदोलन हुआ था... रेखा गुप्ता सरकार 3 साल भी नहीं चलेगी. उन्होंने कहा, "यह सरकार झुग्गीवालों को उजाड़ने के बाद एक साल में फ्री बिजली भी बंद कर देगी, स्कूलों की फीस बढ़ा दी गई है, मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए गए हैं, 50 डिग्री की गर्मी.. गरीबों को सड़क पर रहने के लिए बेबस कर रहे हैं और अब आरोग्य मंदिर के नाम पर उन्हें रंग-रोगन कर दिखाया जा रहा है. इन लोगों को सरकार चलानी नहीं आती, बस लूटना आता है."

प्रदर्शन में भावुक कर देने वाला पल
प्रदर्शन के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब एक व्यक्ति  मंच की ओर दौड़ता दिखा. सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, “उसे बैठा दो, मैं उससे मिलकर जाऊंगा.” 

मंच पर अरविंद केजरीवाल के साथ मंत्री आतिशी, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज और कई अन्य नेता भी मौजूद थे. आप पार्टी का यह प्रदर्शन झुग्गी निवासियों के समर्थन में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने वाला साबित हुआ है.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget