एक्सप्लोरर

काले बादलों से घिरा दिल्ली-NCR, मानसून की हो गई एंट्री, इतने दिन तक लगातार झमाझम होगी बारिश

Delhi Monsoon 2025: दिल्ली-NCR में मानसून की धीमी लेकिन असरदार एंट्री हो चुकी है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है.

Monsoon Arrived in Delhi: दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के निवासियों को आखिरकार गर्मी और उमस से राहत मिल गई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो कल यानी 28 जून की शाम को बारिश देखने को मिली है.

दिल्ली सहित फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में 9 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं बारिश के कारण तपिश से झुलस रहे लोगों को थोड़ी ठंडक मिली है. दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान भी देखा गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

आज से बारिश शुरू होने की संभावना- IMD

आज (29 जून) की बात करें तो सुबह से ही दिल्ली में काले बादलों का डेरा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि आज से राजधानी में जोरदार बारिश शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश दक्षिण-पश्चिमी मानसून की एंट्री का संकेत है. हालांकि, इस बार मानसून ने धमाकेदार शुरुआत नहीं की है. उसकी रफ्तार धीमी बताई जा रही है लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है.

निम्न दबाव के कारण लंबे समय तक होगी बारिश- IMD

IMD ने स्पष्ट किया है कि उत्तर भारत में इस बारिश का कारण निम्न दबाव क्षेत्र है जो अधिकतर इलाकों को प्रभावित कर रहा है. इसी दबाव के चलते लगातार बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है. इससे पहले भी मौसम विभाग ने मानसून के धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई थी, जो अब दिल्ली-एनसीआर में सच साबित होती नजर आ रही है.

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 5 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. इसके तहत आज यानी 29 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि मौसम असामान्य रहेगा और नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. आने वाले दिनों में बारिश से तापमान में गिरावट के साथ मौसम और भी खुशनुमा हो सकता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget