एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: ईडी ऑफिस में कैसे कटी अरविंद केजरीवाल की रात, जानें- सुबह उठकर क्या किया?

Arvind Kejriwal News: सूत्रों के मुताबिक ईडी हेडक्वार्टर में दो लॉकअप है और पूरे हेडक्वार्टर में सेंट्रलाइज एसी लगा हुआ है. केजरीवाल को जिस लॉकअप में रखा गया था वो ग्राउंड फ्लोर पर है. 

Arvind Kejriwal Arrest News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गुरुवार (21 मार्च) को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें आज PMLA कोर्ट में पेश किया जाना है. गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को ईडी हेडक्वार्टर के लॉकअप में रखा गया. केजरीवाल की रात ईडी हेडक्वार्टर के लॉकअप में कटी. सूत्रों के मुताबिक ईडी हेडक्वार्टर में दो लॉकअप है और पूरे हेडक्वार्टर में सेंट्रलाइज एसी लगा हुआ है. केजरीवाल को जिस लॉकअप में रखा गया था वो ग्राउंड फ्लोर पर है. 

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी लॉकअप में रात को ठीक से सो नहीं पाए. वो सुबह जल्दी उठ गए थे. उन्हें सुबह ब्रेकफास्ट करवाया गया और फिर उन्होंने अपनी रुटीन की दवाएं ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ईडी दफ्तर में मेडिकल जांच भी किया गया.

AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति के मामले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुरुवार को ईडी ने उनके आवास पर जाकर ही पूछताछ की थी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर ईडी हेडक्वार्टर ले जाया गया. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी रोष देखा जा रहा है. केजरीवाल के घर के बाहर कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा लग गया. आम आदमी पार्टी के समर्थक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा

​दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विधानसभा का विशेष सत्र फिलहाल रद्द कर दिया गया है. विधानसभा का सत्र अब 27 मार्च को बुलाने का फैसला किया गया है. उधर, विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. राहुल गांधी ने कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 'इंडिया' एकजुट है. वहीं, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल की सोच को कोई कैद नहीं कर सकता है.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Arrest: AAP का बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन आज, ITO से डीडीयू मार्ग जाने के रास्ते बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget