एक्सप्लोरर

कालकाजी में AAP की पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल ने लोगों से किया सीधा संवाद, बीजेपी पर साधा निशाना

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कालकाजी विधानसभा में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कालकाजी विधानसभा में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और कहा कि अब हम सब दिल्ली के दो करोड़ लोग मिलकर दिल्ली को सुरक्षित बनाएंगे. 

उन्होंने कहा कि लोगों ने कहा, ''केजरीवाल जी, आप दिल्ली के स्कूल ठीक करो. मैंने स्कूल ठीक कर दिए. बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है. बच्चे पढ़कर डॉक्टर, इंजीनियर बन रहे हैं. मुझे बहुत खुशी होती है कि गरीबों के बच्चे, रिक्शावाले, मजदूर, सब्जी बेचने वाले और रेहड़ी लगाने वाले और हम सबके बच्चे अब बड़े आदमी बनेंगे''.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुझे वोट देकर कहा कि आप हमारी बिजली ठीक करो. पहले आठ-आठ घंटे के लंबे पावर कट लगते थे. अब बिजली नहीं जाती. लोगों को इनवर्टर और जनरेटर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती. आज दिल्ली में मुफ्त और सस्ती बिजली है. आप उत्तर प्रदेश और बिहार में फोन करके पूछ लेना, वहां हर महीने हजारों रुपए का बिजली का बिल आता है. हम दिल्लीवाले बड़े खुशनसीब हैं कि इतनी सस्ती बिजली है. जनता ने मुझे मुख्यमंत्री बनाकर कहा कि हमारी बिजली ठीक कर दो, तो मैंने बिजली ठीक कर दी.

उन्होंने कहा, ''आम आदमी अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा नहीं मांगेगा तो और क्या मांगेगा? लोगों ने भाजपा वालों को एक ही जिम्मेदारी दी थी, वो काम भी इन्होंने ठीक से नहीं किया. आज इन लोगों ने सारी दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया. इन लोगों ने सुरक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया. मुझे बताया गया कि गोविंदपुरी के आस-पास खूब नशा बिकता है. इन्होंने हमारे बच्चों को ही नशा बेचने में लगा दिया. इन्होंने हमारे बच्चों को नौकरी तो नहीं दी, बल्कि उन्हें नशा बेचने में लगा दिया. इतना नशा कहां से आ रहा है?''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, क्या बिना पुलिस और इन लोगों की मिलीभगत के नशा बिक सकता है? अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने पूरी दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया. शनिवार को मैं ग्रेटर कैलाश के पास पंचशील पार्क गया था. ये दिल्ली का सबसे अमीर इलाका है. वहां पर बड़े-बड़े करोड़पति, अरबपति लोग रहते हैं. वहां एक 64 साल के बुजुर्ग की रात में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.

दिल्ली में अमीर लोग भी सुरक्षित नहीं हैं. लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा. दिल्ली के हम सभी दो करोड़ लोगों को भाजपा के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी कि हमें सुरक्षा चाहिए. दिल्ली के लोगों को सबसे पहले सुरक्षा चाहिए, बाकी सारी चीजें हो जाएंगी. मैं आपके साथ हूं. हम सब मिलकर दिल्ली को सुरक्षित बनाएंगे. 

 उन्होंने कहा, ''बहुत जल्द महिलाओं के खाते में हजार-हजार रुपए आने चालू होंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत जल्दी हमारी माताओं-बहनों को एक बहुत बड़ी खुशखबरी देने जा रहा हूं. बहुत जल्द मैं दिल्ली की सभी महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने हजार-हजार रुपए भेजने का इंतजाम करने वाला हूं''.

अरविंद केजरीवाल ने कहा,पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल के साथ स्थानीय और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मौजूद थीं. इस दौरान अरविंद केजरीवाल दुकानदारों, रेहड़ी पटरी वालों, रिक्शावालों, महिलाओं, बुजुर्गों समेत सभी लोगों से मिले और लोगों ने अपने  नेता के साथ सेल्फी भी खिंचवाई. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Weather Forecast Update: घने कोहरे से दिल्ली-नोएडा के लोगों को करना पड़ा मुसीबत का सामना
सर्दी और कोहरे का कहर, Delhi-NCR में मुश्किल हालात! | Winter | Delhi | FogAlert
Reliance Industries Q3 Results 2026: Revenue ₹2.94 लाख करोड़, Jio Profit 11% Up | Paisa Live
Prayagraj Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | ABP News
Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
Embed widget