एक्सप्लोरर

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन के 'अमृत उद्यान' की ये हैं खासियतें, टाइमिंग से लेकर जानें पूरी डिटेल

Amrit Udyan Opening Date 2025: राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च 2025 तक आम जनता के लिए खोला जाएगा. सप्ताह में 6 दिन, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा खुला.

Amrit Udyan Timing: राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान इस साल 2 फरवरी से 30 मार्च 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. यह उद्यान हफ्ते में 6 दिन, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि सोमवार को रखरखाव के लिए बंद रहेगा. दर्शकों की आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक होगी. निःशुल्क प्रवेश, ऑनलाइन और वॉक-इन बुकिंग की सुविधा है.

अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है. इच्छुक लोग visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि, बिना बुकिंग के भी प्रवेश की अनुमति होगी. आगंतुकों के लिए गेट नंबर 35 से प्रवेश और निकास की व्यवस्था की गई है. यहां तक पहुंचने के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से शटल बस सेवा उपलब्ध होगी, जो हर 30 मिनट में सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी.

रंग-बिरंगे फूलों और सुंदर उद्यानों का अनोखा नजारा
इस साल अमृत उद्यान में 140 प्रकार के गुलाब और 80 से अधिक अन्य फूलों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी. दर्शकों के लिए बाल वाटिका, प्लूमेरिया थीम गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन प्रमुख आकर्षण होंगे. खास बात यह है कि इस बार QR कोड स्कैन करके आगंतुक विभिन्न फूलों और उद्यान के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

इन विशेष दिनों पर खुला रहेगा ‘अमृत उद्यान’
कुछ विशेष दिनों पर उद्यान विशेष वर्गों के लिए खुला रहेगा. 26 मार्च को दिव्यांगजन, 27 मार्च को रक्षा, अर्धसैनिक बल और पुलिस कर्मियों, 28 मार्च को महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों और 29 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष प्रवेश रहेगा. इसके अलावा, उद्यान 5 फरवरी (दिल्ली विधानसभा चुनाव), 20 और 21 फरवरी (विजिटर्स कॉन्फ्रेंस) और 14 मार्च (होली) को बंद रहेगा.

6 से 9 मार्च 2025 के बीच राष्ट्रपति भवन में "विविधता का अमृत महोत्सव" आयोजित होगा, जिसमें दक्षिण भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं प्रस्तुत की जाएंगी. इसके अलावा, लोग सप्ताह में 6 दिन राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय भी देख सकते हैं. हर शनिवार को चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी आयोजित होगी (राजपत्रित छुट्टियों को छोड़कर). तो आप भी इस वसंत, फूलों की खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए अमृत उद्यान की सैर जरूर करें.

Bank Holidays February: फरवरी में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, प्लान बनाने से पहले जान लें हॉलिडे लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget