एक्सप्लोरर

दिल्ली AIIMS के नए ओपीडी ब्लॉक में हुई अमृत फार्मेसी स्टोर की शुरुआत, सस्ती दवाओं के साथ इम्प्लांट भी मिलेंगे

Delhi News: एम्स प्रशासन के अनुसार पहले मरीजों को बाहर से महंगी दरों पर इंप्लांट खरीदने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें इसी फार्मेसी से बेहद सस्ती दरों पर आर्थोपेडिक इंप्लांट मिल जाएंगे.

Delhi AIIMS: राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देश के सबसे प्रतिष्ठित और व्यस्ततम अस्पतालों में से एक है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हर दिन यहां हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. एम्स प्रशासन भी मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा देने के लिए प्रयासरत रहता है. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हाल ही में एम्स में नए ओपीडी ब्लॉक की शुरुआत की गई थी. अब एक और कदम आगे बढ़ते हुए आज से एम्स में मरीजों की सुविधा के लिए अमृत फार्मेसी स्टोर की भी शुरुआत की गई है. 

फार्मेसी में सस्ती दवाओं के साथ मिलेंगे ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट भी
इस अमृत फार्मेसी में मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध होंगी. इसके साथ ही हड्डियों की बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले आर्थोपेडिक इंप्लांट भी यहां सस्ती दर पर उपलब्ध होंगे. इससे एम्स में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. यह एम्स का दूसरा अमृत फार्मेसी स्टोर होगा.

पहले स्टोर में नहीं मिलते थे ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट 
बता दें कि एम्स के पुराने ओपीडी ब्लाक और जेनेरिक मेडिसिन केंद्र के पास अमृत फार्मेसी का एक स्टोर पहले से मौजूद है. इस स्टोर से दवाएं और कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी की दवाएं 60 से 90 प्रतिशत सस्ती कीमत पर उपलब्ध होती हैं. इसके अलावा कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट भी इस फार्मेसी से सस्ते दर पर उपलब्ध होती हैं, लेकिन हड्डियों की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट, कृत्रिम कूल्हा व कृत्रिम घुटना इस अमृत स्टोर में नहीं मिलते थे.

एम्स प्रशासन ने दिया था ऑर्थोपेडिक इम्पलांट उपलब्ध कराने का निर्देश
मरीजों को सस्ती दर पर आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध कराने के लिए एम्स का भी किसी कंपनी से कोई समझौता नहीं था. इस वजह से मरीजों को अपनी जरूरत के अनुसार बाहर से महंगे इंप्लांट खरीदने पड़ते थे जिसे देखते हुए 29 अक्टूबर को एम्स प्रशासन ने आदेश जारी कर अमृत फार्मेसी के स्टोर से आर्थोपेडिक इंप्लांट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे. इसके लिए अमृत फार्मेसी स्टोर की संचालक एजेंसी एचएलएल लाइफ केयर (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के साथ समझौता करने का चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया गया था, जिससे मरीजों को सस्ती दर पर आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध कराया जा सके.

अब बाहर से महंगी दर पर इंप्लांट खरीदने की जरूरत नहीं
एम्स प्रशासन के अनुसार नए ओपीडी ब्लाक के इस अमृत फार्मेसी में आर्थोपेडिक इंप्लांट भी उपलब्ध रहेंगे. अब मरीजों को बाहर से महंगी दर पर इंप्लांट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्हें सस्ते दर पर इंप्लांट मिल सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

Watch: शादी के लहंगे में स्कूटर चलाते हुए युवती ने बनाई रील्स, दिल्ली पुलिस ने ले लिया ये एक्शन

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget